{"_id":"62cf10dfe32ab058df0619c2","slug":"uttarakhand-ayurved-university-doon-and-haridwar-campus-directors-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Action: वित्तीय अधिकार छीनने के बाद आयुर्वेद विश्वविद्यालय के दून और हरिद्वार कैंपस के निदेशक हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Action: वित्तीय अधिकार छीनने के बाद आयुर्वेद विश्वविद्यालय के दून और हरिद्वार कैंपस के निदेशक हटाए
Thu, 14 Jul 2022 12:11 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:11 AM IST
सार
कुलपति ने ऋषिकुल परिसर के निदेशक प्रो.अनूप कुमार गक्खड़ को हटाकर उनकी जगह द्रव्यगुण विभाग के प्रो.दिनेश चंद्र सिंह को निदेशक का प्रभार सौंपा है।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन की ओर से वित्तीय अधिकार छीनने के बाद उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.सुनील कुमार जोशी ने देहरादून और हरिद्वार के ऋषिकुल कैंपस के निदेशक को हटा दिया है। इस संबंध में कुलपति ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
कुलपति ने ऋषिकुल परिसर के निदेशक प्रो.अनूप कुमार गक्खड़ को हटाकर उनकी जगह द्रव्यगुण विभाग के प्रो.दिनेश चंद्र सिंह को निदेशक का प्रभार सौंपा है। वहीं आयुर्वेद विश्वविद्यालय परिसर देहरादून के निदेशक राधाबल्लभ सती को हटा कर रस शास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ.डीपी पैन्यूली को निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें... शिकंजा : आयुर्वेद विवि की वित्तीय शक्तियां भी छिनी, कुलपति के खिलाफ शुरू हुई जस्टिस केडी शाही की जांच
विज्ञापन
बता दें कि 12 जुलाई को सचिव आयुष डॉ.पंकज कुमार पांडेय ने विश्वविद्यालय के कुलपति के वित्तीय अधिकार सीज करने के आदेश जारी किए थे। इसके 24 घंटे के भीतर ही कुलपति ने देहरादून व हरिद्वार कैंपस के निदेशक को हटाकर नए निदेशकों को जिम्मेदारी दे दी है।