फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Assistance given for artificial limbs for Divyangjan doubled

उत्तराखंड: दिव्यांगजनों के लिए राहत की खबर, कृत्रिम अंगों के लिए दी जाने वाली सहायता राशि हुई दोगुनी

Mon, 13 Feb 2023 09:24 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Feb 2023 09:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कृत्रिम अंगों के लिए दी जाने वाली सहायता राशि और दक्ष दिव्यांगजन पुरस्कार की राशि को बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand: Assistance given for artificial limbs for Divyangjan doubled
सहायता राशि दोगुनी हुई - फोटो : i stock

विस्तार

सरकार ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंगों के लिए दी जाने वाली सहायता राशि दोगुनी कर दी। समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि सहायता राशि को 3500 से बढ़ाकर 7000 रुपये किया गया है। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दक्ष दिव्यांगजनों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि को 5000 रुपये से बढ़ाकर 8000 रुपये किया गया है।

विज्ञापन


विधानसभा स्थित कक्ष में विभाग की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कृत्रिम अंगों के लिए दी जाने वाली सहायता राशि और दक्ष दिव्यांगजन पुरस्कार की राशि को बढ़ाया गया है। मंत्री ने कहा प्रदेश में 128947 दिव्यांगजनों को चिन्हित किया गया है। जिन्हें यूडीआईडी कार्ड (यूनिक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड) जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


Turkey Earthquake: तुर्किये से उत्तराखंड पहुंचा विजय का शव, परिजनों में कोहराम, मुक्तिधाम में हुई अंत्येष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन


हर गांव को 20 लाख रुपये जारी
मंत्री ने कहा कि सरकार ने 272 गांवों में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना शुरू की है। योजना के तहत हर गांव को केंद्र सरकार की ओर से 20 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा सहायक समाज कल्याण अधिकारियों के लिए हर ब्लॉक में कक्ष, कंप्यूटर और सहायक की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए विभाग से प्रस्ताव मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed