फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand assembly winter session adjourned indefinitely

उत्तराखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, ये 3 विधेयक हुए पास

Sat, 08 Dec 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 08 Dec 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand assembly winter session adjourned indefinitely
vidhansabha - फोटो : google

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान शुक्रवार को सदन में गैरसैंण राजधानी को लेकर कांग्रेस ने हंगामा किया। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन या स्थायी राजधानी बनाए जाने के प्रश्न का संतोषजनक उत्तर न मिलने से नाराज विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया। 

विज्ञापन


संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत का कहना था सरकार गैरसैंण पर आगे बढ़ रही है और उसे स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 15वें वित्त आयोग के पास 700 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। विपक्ष का आरोप था कि सरकार गैरसैंण राजधानी को लेकर पैंतरेबाजी कर रही है। सदन में ही सरकार की राज्यमंत्री रेखा आर्य गोवंश के मुद्दे पर अपनी ही पार्टी के विधायकों के सवालों से इस कदर घिर गईं कि स्पीकर को उनका प्रश्न स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन


सत्ता पक्ष के लिए उस समय भी असहज स्थिति बन गई जब विपक्ष के तीखे प्रतिरोध के चलते भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल को सदन में खेद प्रकट करना पड़ा। विपक्षी विधायकों का आरोप था कि विधानसभा परिसर में डॉ.भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण कार्यक्रम का न्योता न स्वीकारने की वजह से कर्णवाल ने अपने समर्थकों से उनके पुतले फुंकवा दिए। सदन में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सतत विकास लक्ष्य पर चर्चा के साथ ही विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। चार दिन चले सत्र में सरकार ने 2452.41 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट और दो संशोधन विधेयक पास कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष ने गैरसैंण राजधानी को लेकर सरकार से रुख जानने के लिए नियम 310 में चर्चा कराने की मांग की। स्पीकर ने विपक्ष की सूचना को नियम 58 में सुनने की अनुमति दी। भोजनावकाश के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने प्रश्न किया कि सरकार स्पष्ट करे कि वह गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाना चाहती है या स्थायी राजधानी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की बात कही थी।

कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह, गोविंद सिंह कुंजवाल, मनोज रावत, ममता राकेश, आदेश चौहान ने भी सवाल उठाए की स्थायी राजधानी पर प्रदेश में असमंजस की स्थिति है। डबल इंजन की सरकार इस दुविधा का निदान करे कि गैरसैंण कौन सी राजधानी बनेगी? इस पर संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि गैरसैंण को लेकर एक रोड मैप तैयार हो रहा है। विधानमंडल भवन का काम पूरा करेंगे। वहां झील निर्माण समेत अवस्थापना के कई कार्य होंगे। लेकिन विपक्ष बार-बार यह पूछता रहा कि गैरसैंण को राजधानी बनाने पर सरकार का क्या रुख है? इस सवाल का जवाब न मिलने से नाराज विपक्षी विधायक सदन से वाक आउट कर गए। 
 

वापस लिया अधीनस्थ सेवा चयन आयोग संशोधन विधेयक

विधानसभा में सरकार ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (संशोधन) विधेयक 2018 वापस ले लिया। सरकार इसे सदन में पारित कराने के लिए लाई थी, लेकिन अचानक उसने इरादा बदल दिया। बताया जा रहा है कि इस विधेयक को कुछ सुझावों के साथ राजभवन ने लौटा दिया था।

सदन में पास हुए ये विधेयक
- उत्तराखंड विनियोग (2018-2019 का प्रथम अनुपूरक) विधेयक 2018
- उत्तराखंड (उत्तरप्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950) संशोधन विधेयक 2018
- उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2018

एनडी तिवारी और अनंत कुमार को श्रद्धांजलि
चार दिन चले सत्र के पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री स्व.एनडी तिवारी को सदन ने श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया। सत्र स्थगन के दिन सदन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अनंत कुमार को भी याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed