फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly will be paperless on lines of Goa, Himachal and UP

Uttarakhand: गोवा, हिमाचल और यूपी की तर्ज पर पेपर लेस होगी विधानसभा, एक क्लिक में मिलेगी सारी जानकारी

Mon, 27 Mar 2023 07:07 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 Mar 2023 07:07 PM IST
सार

स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक फोरम से ई-विधानसभा का उपयोग करके अधिक संख्या में लोगों का समावेश करना आसान होगा है। विधायकों के अलावा आम जनता भी प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे और अपनी राय रख दे सकते हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly will be paperless on lines of Goa, Himachal and UP
स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

गोवा, हिमाचल और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर जल्द उत्तराखंड में भी ई-विधानसभा बनाई जाएगी। इससे विधानसभा का सत्र पेपर लेस होगा। साथ ही एक क्लिक पर सभी जानकारी मुहैया होगी। आगामी विस सत्र को पेपर लेस कराने पर तेजी से काम किया जाएगा।

विज्ञापन


Chardham Yatra: तीर्थयात्रियों को मिल सकती है ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा, सीएम ने बुलाई हाई पावर कमेटी की बैठक
विज्ञापन


सोमवार को विधानसभा भवन कार्यालय कक्ष में स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मामले को लेकर विधायकों व सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी के अफसरों संग बैठक में कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग से समय और श्रम की बचत होती है। इलेक्ट्रॉनिक फोरम से ई-विधानसभा का उपयोग करके अधिक संख्या में लोगों का समावेश करना आसान होगा है। विधायकों के अलावा आम जनता भी प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे और अपनी राय रख दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कागजों की होगी बचत

कहा, ई-विधानसभा बनाने से कागजों की बचत होगी। विधानसभा कार्यों में बहुत से दस्तावेजों का उपयोग किया जाता है। इससे काफी खर्चा आता है, लेकिन ई-विधानसभा के माध्यम से दस्तावेज इलेक्ट्रॉनिक रूप से उपलब्ध हो सकते हैं, जिससे कागजों की बचत हो सकती है। साथ ही ई-विस के माध्यम से दस्तावेजों को आसानी से संग्रहित किया जा सकता है। कम कागजों के उपयोग से पर्यावरण को भी बचाया जा सकता है।

कहा, जल्द ही उत्तराखंड विधानसभा को ई-विधानसभा के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए हिमाचल प्रदेश में ई-विस में इस्तेमाल तकनीक का अध्ययन कर लिया गया है। यूपी की ई-विस का अध्ययन कर उत्तराखंड विस को भी ई-विधानसभा बनाया जाएगा। उत्तराखंड बनने से अभी तक की जितने भी विधानसभा सदन चले हैं, की पूरी जानकारी भी एक जगह डिजिटल संग्रहित की जाएगी।

बैठक में विधायक उमेश कुमार काऊ, खजान दास, वीरेंद्र कुमार, मोहम्मद शहजाद, राजकुमार पोरी, अपर सचिव सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विजय कुमार, अपर सचिव वित्त अरुणेंद्र चौहान, विधानसभा प्रभारी सचिव हेम पंत, अनु सचिव विधानसभा संजय कुमार रावत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed