फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly special session will held For Increase SC ST reservation

उत्तराखंड: एससी एसटी आरक्षण बढ़ाने के लिए विधानसभा का होगा विशेष सत्र

Fri, 27 Dec 2019 10:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Dec 2019 10:27 AM IST
सार

  • 25 जनवरी 2020 को खत्म हो रहा है संविधान में आरक्षण का प्रावधान
  • 10 जनवरी से पहले हो सकता है सत्र का आयोजन 

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly special session will held For Increase SC ST reservation
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा में एक विशेष सत्र आहूत होगा। जिसमें एससी एसटी आरक्षण को अगले 10 साल तक बढ़ाने के प्रस्ताव को पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। सत्र का आयोजन 10 जनवरी से पहले हो सकता है। सचिव विधानसभा जगदीश चंद ने विशेष सत्र आहूत किए जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में राज्यसभा से विधानसभा को एक पत्र प्राप्त हुआ है।   

विज्ञापन


संविधान की धारा 334 में एससी व एसटी वर्ग को 10 साल के लिए आरक्षण का ही प्रावधान है। 10 साल पूरे होने के बाद से हर 10 साल में संविधान में संशोधन के जरिए इसे अगले 10 साल के लिए बढ़ाया जाता रहा है। आखिरी बार 2009 में विधेयक पारित हुआ था।
विज्ञापन


आरक्षण का प्रावधान 25 जनवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। संसद में संशोधन विधेयक पारित करने के साथ ही राज्यों की विधानसभाएं भी प्रस्ताव पारित होता हैं। ऐसे में संसद के अंदर संशोधन विधेयक सर्वसम्मति से पास हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब विधानसभा से प्रस्ताव पारित होने हैं। उत्तराखंड विधानसभा में इस प्रस्ताव को पारित करने के लिए विशेष सत्र आहूत किया जाएगा। सचिव विधानसभा के मुताबिक, यह सत्र 10 जनवरी से पूर्व हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed