फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand assembly session Third day, controversy over SSC recruitment examinations heats up in house, opposition protests for CBI investigation

Uttarakhand Assembly Session: सदन में गरमाया SSC भर्ती परीक्षाओं का विवाद, CBI जांच के लिए विपक्ष का प्रदर्शन

Thu, 16 Jun 2022 11:16 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 16 Jun 2022 11:16 AM IST
सार

विपक्ष ने समूह ग पदों की भर्ती परीक्षाओं पर भ्रष्टाचार और धांधली का आरोप लगाते हुए सरकार से सीबीआई जांच कराने की मांग की। आयोग ने भर्ती परीक्षाओं के लिए मध्य प्रदेश की जिस एजेंसी का चयन किया है। उसके खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
Uttarakhand assembly session Third day, controversy over SSC recruitment examinations heats up in house, opposition protests for CBI investigation
विधानसभा सत्र के दौरान प्रदर्शन करते कांग्रेस विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं का विवाद गरमाया था। आज गुरुवार को विधानसभा सत्र के तीसरे दिन भी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच की मांग को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस के विधायक विधानसभा परिसर में सीढ़ियों पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


विपक्ष ने समूह ग पदों की भर्ती परीक्षाओं पर भ्रष्टाचार और धांधली का आरोप लगाते हुए सरकार से सीबीआई जांच कराने की मांग की। आयोग ने भर्ती परीक्षाओं के लिए मध्य प्रदेश की जिस एजेंसी का चयन किया है। उसके खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने सदन को अवगत कराया कि पांच सालों में आयोग ने कुल 89 लिखित परीक्षाएं कराई है। इसमें 3 से 4 परीक्षाओं को छोड़कर किसी भी मामले में विवाद नहीं हुआ है। परीक्षाओं में धांधली व गड़बड़ियों की शिकायत पर आयोग ने स्वयं मुकदमे दर्ज कराए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों में विवाद का मुद्दा उठाया

कांग्रेस विधायक भुवन चंद्र कापड़ी व वीरेंद्र जाति ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों में विवाद का मुद्दा उठाया। कई बार परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के सही उत्तर होने के बाद भी अंक काटे जा रहे हैं। अभ्यर्थियों की आपत्तियों का सही ढंग से निराकरण नहीं किया जा रहा है। जो बेरोजगारों के साथ छलावा है।

ये भी पढ़ें...Government Job:  युवाओं के लिए खुशी पर सरकार के लिए चुनौती, 82 हजार पद खाली, पढ़ें पूरी जानकारी एक क्लिक पर

आयोग की ओर से बीडीओ, सहायक लेखाकार, वन दरोगा समेत कई भर्ती परीक्षाओं को धांधली के बाद निरस्त किया गया। विपक्ष से सरकार से भर्ती परीक्षाओं में धांधली की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि आयोग ने पांच सालों में 89 परीक्षाओं में 17136 पदों पर चयन प्रक्रिया है। जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी की शिकायत मिली है, उन्हें आयोग ने निरस्त किया है। दो मामलों में हाइकोर्ट ने आयोग के फैसले को उचित पाया है। लिखित परीक्षा में प्रश्नों पर अभ्यर्थियों की आपत्तियों के लिए विशेषज्ञ समिति से परामर्श लिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed