{"_id":"1041dfcdf398820990318a2a27e02a68","slug":"uttarakhand-assembly-session-in-gairsain-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण विस सत्रः स्टिंग मामले में विपक्ष ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण विस सत्रः स्टिंग मामले में विपक्ष ने किया हंगामा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 02 Nov 2015 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को गैरसैंण में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा सत्र की शुरूआत हंगामे के साथ हुई। विपक्ष ने मुख्यमंत्री के पूर्व सचिव के स्टिंग के मामले को लेकर सदन में खूब हंगामा किया।
विज्ञापन
चमोली जिले के गैरसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री के पूर्व सचिव के स्टिंग के मामले को लेकर विपक्ष के हंगामा खड़ा करने पर सत्र शुरू होने के 20 मिनट बाद ही सदन की कार्यवाही 12.20 तक के लिए स्थगित हो गई। पुन: कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष ने फिर हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद शाम चार बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
इस दौरान स्टिंग के मामले में विपक्ष के हमलावर होने पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि स्टिंग में पकड़ा गया गया अधिकारी केंद्र का अधिकारी है। केंद्र सरकार किसी भी जांच एजेंसी से अधिकारी की जांच करा सकती है।
विज्ञापन
गैरसैंण सत्र के शुरू होने पर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी अपनी मांगों को लेकर गैरसैंण पहुंचे। बीपीएड, एमबीपीएड, अतिथि शिक्षकों और राशन विक्रेताओं ने अपनी मांगों को लेकर गैरसैंण में विरोध प्रदर्शन किया। रानीपोखरी (देहरादून) के लोग भी अपनी समस्याओं को लेकर गैरसैंण पहुंचे हैं।
भाजपा ने गैरसैंण में हो रहे विधानसभा सत्र के लिए अपने तरकश में कई तीर रखे लिए हैं। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, मदन कौशिक, तीरथ सिंह रावत समेत तमाम विधायकों ने बैठक में यह तय किया कि हर हाल में आक्रामकता के साथ सरकार को घेरा जाएगा।
उधर, कांग्रेस ने भी तैयारी की है। विपक्ष के सवालों पर घबराने के बजाय एकजुट होकर सामने करने की रणनीति बनाई गई है। देखना यही है कि इस बार सरकार इस सत्र में अपनी कुशलता का परिचय देती है या फिर पिछले सत्र की तरह मात खाती है।