फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly session 2024 Congress made strategy to corner the government in House

उत्तराखंड विधानसभा सत्र: विपक्ष ने सदन में सरकार को घेरने के लिए बनाई रणनीति, ये मुद्दे उठाएगी कांग्रेस

Sun, 25 Feb 2024 11:16 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 25 Feb 2024 11:16 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई है। जिसमें जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाने के लिए पार्टी विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly session 2024 Congress made strategy to corner the government in House
कांग्रेस विधायक दल की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने रणनीति बनाई है। भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, आपदा प्रभावितों के पुनर्वास, स्वास्थ्य, किसानों से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष सदन में हंगामा कर सकता है।

विज्ञापन


रविवार को यमुना कालोनी स्थित नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई है। जिसमें जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाने के लिए पार्टी विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उद्यान विभाग में पौध और बीज वितरण में घपला उजागर होने के बाद भी सरकार दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। जोशीमठ आपदा के प्रभावितों का अभी तक पुनर्वास नहीं हुआ और न ही मुआवजा मिला।
विज्ञापन


Uttarakhand: कल से विधानसभा सत्र, पहले दिन होगा राज्यपाल का अभिभाषण, 27 को पेश होगा बजट
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है और स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। महिलाओं पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। किसान अपने हितों को लेकर आंदोलन कर रहा है। इन सभी मुद्दों को कांग्रेस सदन में उठाएगी। बैठक में विधायक प्रीतम सिंह, राजेंद्र भंडारी, हरीश धामी, सुमित हृदयेश, गोपाल राणा, आदेश चौहान, विक्रम सिंह नेगी समेत अन्य विधायक मौजूद थे।

बता दें कि पिछले विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता और राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक को पारित करने पर सरकार का फोकस था। जिससे प्रश्न और कार्यस्थगन न होने से विपक्ष को मुद्दे उठाने का मौका नहीं मिला था। इस बार विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed