फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand assembly session 2023 September Plan issued regarding route diversion Dehradun news

उत्तराखंड विधानसभा सत्र: रूट डाइवर्जन को लेकर जारी किया गया चार दिन का प्लान, घर से निकलने से पहले जान लीजिए

Mon, 04 Sep 2023 02:08 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 04 Sep 2023 02:08 PM IST
सार

5 से 8 सितंबर तक उत्तराखंड विधानसभा सत्र चलेगा। इसके लिए चार दिवसीय यातायात प्लान तैयार किया गया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand assembly session 2023 September Plan issued regarding route diversion Dehradun news
यातायात प्लान - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा मानसून सत्र 5 से 8 सितंबर तक चलेगा। सत्र को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए विधानसभा सचिवालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। चार दिवसीय सत्र में सरकार की ओर से अनुपूरक बजट, राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक समेत वार्षिक लेखा प्रत्यावेदन रिपोर्ट सदन पटल रखे जाएंगे। 

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ सत्र के चलते चार दिन के लिए यातायात डायवर्ट किया गया है। विधानसभा-सत्र के दौरान धरना प्रदर्शन आदि को देखते हुए यातायात / कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए देहरादून के कुछ स्थलों पर बैरियर प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन


-प्रगति विहार बैरियर
-शास्त्रीनगर बैरियर
-बाईपास बैरियर
-डिफेंस कालोनी बैरियर
-.विधान सभा तिराहा बैरियर

ये रहेगा  ट्रैफिक

  •  सम्पूर्ण  भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा । 
  • रिस्पना क्षेत्र में यातायात का अधिक दबाव होने पर भारी वाहनों को आंशिक रूप से लालतप्पड़,हर्रावाला व नयागांव पर रोका जाएगा । 
  • देहरादून से हरिद्वार/ऋषिकेश/टिहरी/चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी / फव्वारा चौक से  पुलिया नम्बर 06 की ओर डायवर्ट किए जाएंगे । 
  • धर्मपुर चौक से आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात माता मन्दिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आईएसबीटी की ओर भेजा जाएगा ।
  • मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर भेजा जाएगा ।
  • मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनो को विधानसभा तिराहा,रिस्पना,पुरानी बाई चौकी होते हुए धर्मपुर ईसी रोड़ की ओर भेजा जाएगा।
  •  प्रत्येक सम्भावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से प्रस्थान करेगा और इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में पार्क किये जाएंगे । 

ये भी पढ़ें...Dehradun: स्वास्थ्य सचिव का निरीक्षण...कोरोनेशन की लैब में लगा मिला ताला, मरीज बोले-देरी से आती है रिपोर्ट

  • जुलूस को बन्नू-स्कूल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जाएगा ।  
  • यातायात दबाव होने की स्थिति में डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बस को कैलाश अस्पताल से यूटर्न लेकर वापस डोईवाला को ओर भेजा जाएगा ।
  • उच्चाधिकारीयों के आदेशानुसार अन्य मार्गों से भी यातायात को डायवर्ट किया जाएगा और डायवर्ट किए गए यातायात को भी सामान्य किया जा सकता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed