{"_id":"60434161b3e24b51d4296695","slug":"uttarakhand-assembly-session-2021-government-will-take-10-thousand-crore-debt-in-this-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बजट सत्र 2021: कर्ज के जाल में और उलझा उत्तराखंड, इस साल 10 हजार करोड़ कर्ज लेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट सत्र 2021: कर्ज के जाल में और उलझा उत्तराखंड, इस साल 10 हजार करोड़ कर्ज लेगी सरकार
Sat, 06 Mar 2021 03:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 06 Mar 2021 03:21 PM IST
विज्ञापन
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण-गैरसैंण में पेश किए गए बजट से यह भी जाहिर हो रहा है कि प्रदेश बाजार उधारी और अन्य कर्ज के जाल में उलझता ही जा रहा है। यही हाल रहा तो इस वित्तीय वर्ष के अंत तक प्रदेश अपनी अर्थव्यवस्था के कुल के एक तिहाई से अधिक के कर्ज में डूबा सकता है।
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव: शून्य से 4.2 प्रतिशत नीचे है उत्तराखंड की विकास दर, दो साल से राजस्व घाटा झेल रही है सरकार
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से बजट में जारी ऋणपत्र के मुताबिक इस वित्तीय वर्ष में सरकार को करीब 10700 करोड़ रुपये के कर्ज की जरूरत होगी और वह करीब 1400 करोड़ रुपये की बाजार उधारी का भुगतान करेगी। कुल कर्ज 31 मार्च 2022 को करीब 68 हजार करोड़ रुपये हो जाएगा और यह प्रदेश की करीब ढाई लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था का तिहाई से ज्यादा होगा। बजट में प्रदेश पर कर्ज की स्थिति की तस्वीर सामने रखने के लिए ही सरकार की ओर से यह ऋणपत्र जारी किया जाता है।
विज्ञापन
खास बात यह भी है कि प्रदेश सरकार को यह कर्ज कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और इसी तरह के अन्य कामों के लिए लेना पड़ रहा है। ऐसे में उत्तराखंड अब उन राज्यों में शामिल है जिन्हें कर्ज के ब्याज के भुगतान के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। इस पर कैग भी सवाल उठा चुका है। मुसीबत यह भी है कि कर्ज लेने की दर भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। खुद प्रदेश सरकार का अनुमान है कि आने वाले समय में उसे लगातार बाजार से भी उधार उठाना ही होगा।
बंटवारे में मिले करीब 15000 करोड़ के कर्ज का भी है बोझ
राज्य को बंटवारे से पहले मिले कर्ज का भी बोझ उठाना पड़ रहा है। एसबीआई, एलआईसी सहित अन्य संस्थाओं से यह कर्ज लिया गया है। यह बंटवारे के समय राज्य के हिस्से में आया था। 31 मार्च 2022 को इस खाते में करीब 15 हजार करोड़ रुपये का बोझ रहने का अनुमान है।
इस तरह से बढ़ रहा है कर्ज
अवधि - धनराशि
31 मार्च 2020 - 50249
31 मार्च 2021 - 5739531
31 मार्च 2022 - 68753
इस तरह से बढ़ रहा है बाजार से उधार
31 मार्च 2020 - 36451
31 मार्च 2021 - 44260
31 मार्च 2022 - 53560
(धनराशि करोड़ में)
इस तरह से बढ़ रहा है कर्ज
अवधि - धनराशि
31 मार्च 2020 - 50249
31 मार्च 2021 - 5739531
31 मार्च 2022 - 68753
इस तरह से बढ़ रहा है बाजार से उधार
31 मार्च 2020 - 36451
31 मार्च 2021 - 44260
31 मार्च 2022 - 53560
(धनराशि करोड़ में)