{"_id":"5ba32cdb867a557eae2dea90","slug":"uttarakhand-assembly-monsoon-session-2018-third-day-doctor-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: आज विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन, घेराव करेंगे होम्योपैथिक चिकित्सक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: आज विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन, घेराव करेंगे होम्योपैथिक चिकित्सक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand assembly house
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के विरोध में होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ने विधानसभा का घेराव करेगी। गुरुवार को जन चेतना आंदोलन के सदस्यों ने भी विधानसभा के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन
डॉ. प्रणव ममगाईं ने बताया कि पलायन के कारण प्रदेश में एलोपैथिक चिकित्सकों की कमी हो रही है। वहीं ज्यादातर एलोपैथिक चिकित्सक पर्वतीय क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने से हिचक रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में 700 से ज्यादा होम्योपैथिक के डिग्री धारक चिकित्सक हैं। जो प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में होम्योपैथिक चिकित्सकों की सेवाएं लेने पर विचार करना जरूरी है। इसी मांग के समर्थन में बृहस्पतिवार को विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
यह हैं एसोसिएशन की मांगें
- होम्योपैथिक निर्देशालय की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 101 होम्योपैथिक चिकित्सालयों की स्थापना करने वाले प्रस्ताव में जल्द से कार्रवाई की जाए।
- ईएसआई के अंतर्गत होम्योपैथी को भी शामिल किया जाए और ईएसआई चिकित्सालयों में होम्योपैथिक चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए।
- भारत और राज्य सरकार द्वारा आयोजित आयुष कार्यक्रमों में होम्योपैथिक चिकित्सकों को भी समान भागीदारी दी जाए।