{"_id":"5ba06f08867a557f174458a3","slug":"uttarakhand-assembly-monsoon-session-2018-rote-divert-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: देहरादून में विस का मानसून सत्र आज से शुरू, घर से निकलने से पहले देखें रूट प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: देहरादून में विस का मानसून सत्र आज से शुरू, घर से निकलने से पहले देखें रूट प्लान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 18 Sep 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विभिन्न संगठनों के धरना प्रदर्शन की संभावना के मद्देनजर पुलिस ने चार जगह बैरियर और नौ जगह रूट डायवर्ट किया है। शहर में जाने के लिए किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस ने लोगों से रूट प्लान के अनुसार मार्ग के प्रयोग की अपील की हैं।
विज्ञापन
ये रहेगा रूट
- समस्त भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी, चमोली जाने वाले वाहन ईसी रोड से नेहरू कॉलोनी, फव्वारा चौक से 6 नंबर पुलिया से रायपुर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
- धर्मपुर चौक से आईएसबीटी की ओर जाने वाले वाहन माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से भेजे जाएंगे।
- मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला, रिंग रोड, लाडपुर, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क होते हुए मसूरी मार्ग की ओर भेजे जाएंगे।
- मोहकमपुर से शहर में आने वाले वाहन जोगीवाला से 6 नंबर पुलिया, नेहरू कॉलोनी, आराघर, ईसी रोड होते हुए आएंगे।
- संभावित जुलूस के बन्नू स्कूल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- प्रत्येक संभावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से चलेगा। इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में खड़े किए जाएंगे।
- डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बसें जोगीवाला से डायवर्ट की जाएंगी। जो कैलाश अस्पताल से यू टर्न लेंगी।
- डिफेंस कॉलोनी जाने वाले व्यवसायिक वाहनों को नेहरू कॉलोनी थाना कट से पुरानी चौकी बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा। स्थानीय लोगों के वाहनों को विशेष परिस्थितियों में डायवर्ट किया जाएगा।
यहां लगे हैं बैरियर
प्रगति विहार, शास्त्रीनगर, हरिद्वार बाईपास और डिफेंस कॉलोनी।
विधानसभा सत्र के लिए पुलिस ने कसी कमर
विधानसभा के सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई। सोमवार को पुलिस लाइन में ब्रीफिंग के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र अजय रौतेला ने पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान संयम बरतने और किसी भी घटना पर उसकी वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी करने का निर्देश दिया।
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी/कर्मचारी समय से अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचें। विधानसभा गेट पर नियुक्त कर्मचारी आने वाले व्यक्तियों की भली भांति चेकिंग करें। किसी प्रकार की ज्वलनशील या संदिग्ध वस्तु को अंदर ले जाने की अनुमति कदापि न दी जाए। केवल अधिकृत व्यक्तियों/पासधारकों को ही अंदर जाने की अनुमति रहेगी। किसी जुलूस/धरना प्रदर्शन के दौरान कोई भी अराजक तत्व बैरियर पार कर विधानसभा के निकट न पहुंचने पाए।
ये रहेगा सुरक्षा घेरा
विधानसभा सत्र के लिए सुरक्षा के मद्देनजर एक एसपी, चार एएसपी, नौ डीएसपी, 67 इंस्पेक्टर/एसआई, तीन महिला उपनिरीक्षक, दो मुख्य आरक्षी, 152 आरक्षी, 39 महिला आरक्षी, टीयर गैस की तीन टीमें, दो कंपनी पीएसी, दो यूनिट फायर सर्विस, तीन क्यूआरटी टीम मौजूद रहेगी।