फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand assembly election results 2022: Rajbhawan Uttarakhand,Whose part will come flowers of oath taking in Raj Bhavan

Uttarakhand assembly election results 2022: राजभवन में किसके हिस्से आएंगे शपथग्रहण के फूल, 2012 हुआ रिपीट तो सियासी सरगर्मी का बनेगा केंद्र

Thu, 10 Mar 2022 06:35 AM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 10 Mar 2022 06:35 AM IST
सार

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि आज ईवीएम के पिटारे से निकलने वाला जनादेश वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव को दोहरा सकता है।

विज्ञापन
Uttarakhand assembly election results 2022: Rajbhawan Uttarakhand,Whose part will come flowers of oath taking in Raj Bhavan
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2022, राजभवन - फोटो : governoruk.gov.in

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में इस बार कांटे की टक्कर मानी जा रही है। आज ईवीएम से चुनाव परिणाम निकलेंगे। किसके हिस्से में शपथग्रहण के फूल आएंगे और किसके हिस्से में मायूसी के कांटे, यह खुलासा भी आज हो जाएगा। यदि किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला तो सबकी निगाहें राजभवन पर टिक जाएंगी।

विज्ञापन

 
एग्जिट पोल के नतीजों में भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर के अनुमान लगाए गए थे। कुछ अनुमान भाजपा की सरकार भी बना रहे हैं, कुछ ने कांग्रेस को बहुमत दिखाया है, लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि आज ईवीएम के पिटारे से निकलने वाला जनादेश वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव को दोहरा सकता है।
विज्ञापन


खंडित जनादेश आने की स्थिति में राज्यपाल की भूमिका अहम हो जाएगी। इसलिए कांटे के मुकाबले की संभावना के बीच निगाहें राजभवन पर भी लगी हैं। कांग्रेस और भाजपा इस मोर्चे पर भी काम कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के शीर्ष नेता उन प्रत्याशियों से संपर्क साध रहे हैं, जिनके चुनाव जीतने की संभावना ज्यादा है। गठबंधन की सरकार बनाने की स्थिति में उसका यह होमवर्क काम आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Election Results 2022: आज हॉट सीट पर रहेगी सबकी नजर, सीएम धामी सहित इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर


वर्ष 2012 में भाजपा को 31 सीटें मिली थीं और कांग्रेस 32 पर अटक गई थी। भाजपा ने सरकार बनाने का प्रयास नहीं किया और कांग्रेस ने गठबंधन की सरकार बना ली। जानकारों के मुताबिक, इस बार यदि ऐसी कोई स्थिति बनती है तो भाजपा शायद ही मौका चूकना चाहेगी। ऐसी स्थिति में सबकी निगाहें राजभवन पर टिक जाएंगी। 

यूकेडी प्रत्याशी के भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात की चर्चा 
बुधवार को यूकेडी के एक प्रत्याशी की नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात की चर्चा गर्म रही। कुछ और प्रत्याशी भी भाजपा के संपर्क में बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed