फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand assembly election results 2022: More than seven thousand employees will count the votes

Uttarakhand assembly election results 2022: लोकतंत्र के महापर्व में नतीजों को परवान तक पहुंचाने का काम करेंगे सात हजार से ज्यादा कर्मचारी

Thu, 10 Mar 2022 07:12 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 10 Mar 2022 07:12 AM IST
सार

निर्वाचन कार्यालय ने सभी विधानसभा सीटों पर मतगणना के लिए 7681 कर्मचारियों को तैनात किया है। इनमें 1296 माइक्रो ऑब्जर्वर भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand assembly election results 2022: More than seven thousand employees will count the votes
उत्तराखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

विस्तार

लोकतंत्र के महापर्व में नतीजों को परवान तक पहुंचाने का काम सात हजार से ज्यादा कर्मचारी करेंगे। निर्वाचन कार्यालय ने सभी 70 विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए 70 प्रेक्षक तैनात किए हैं। वहीं, सीआईएसएफ, पीएसी, पुलिस पूरी मतगणना के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि विधानसभा चुनाव मतगणना के लिए हर विधानसभा में एक प्रेक्षक की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि कुल सात हजार 681 कर्मचारियों को मतगणना ड्यूटी में लगाया गया है, जिसमें 1296 माइक्रो ऑब्जर्वर भी शामिल हैं। इसी प्रकार, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आठ कंपनी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, 14 कंपनी पीएसी और करीब 6500 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand assembly election results 2022: राजभवन में किसके हिस्से आएंगे शपथग्रहण के फूल, 2012 हुआ रिपीट तो सियासी सरगर्मी का बनेगा केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत का अंतर कम हुआ तो रद्द पोस्टल बैलेट का दोबारा होगा सत्यापन
चुनाव आयोग ने मतगणना में यह भी प्रावधान किया है कि अगर किसी प्रत्याशी की जीत का अंतर मतगणना के समय रद्द किए गए पोस्टल बैलेट से कम होगा तो सभी रद्द किए गए पोस्टल बैलेट का अनिवार्य रूप से सत्यापन होगा। इसकी वीडियोग्राफी होगी। इसके बाद ही नतीजा घोषित किया जाएगा। मेरा चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों से अनुरोध है कि वह निर्वाचन प्रक्रिया की तरह ही मतगणना में भी शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखें। -सौजन्या, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed