फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Election 2022: The fate of 632 candidates locked in EVMs

Uttarakhand Assembly Election 2022 : 632 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद

Tue, 15 Feb 2022 12:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 15 Feb 2022 12:50 AM IST
सार

कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखवाई गईं ईवीएम।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Election 2022: The fate of 632 candidates locked in EVMs
demo pic - फोटो : i stock

विस्तार

प्रदेश की पांचवीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव के बाद 632 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या के मुताबिक मतदान प्रतिशत को लेकर पूरी स्थिति मंगलवार सुबह तक स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक प्रदेश के जिन केंद्रों पर शाम पांच बजे तक मतदाता पहुंचे, वहां मतदान शाम पांच बजे के बाद भी जारी रहा। मतदान शांतिपूर्वक हुआ है। विभिन्न मतदान स्थलों से पोलिंग पार्टियां मतदान के बाद वापस लौटने लगी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईवीएम को जिला मुख्यालयों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा। 
विज्ञापन


इन्हें स्ट्रांग रूम में रखने से पहले 34 पर्यवेक्षक इसकी स्क्रूटनी करेंगे। जो देखेंगे कि कहीं रिपोल की जरूरत तो नहीं है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी 13 स्ट्रांग रूम में सीआरपीएफ, स्टेट आर्म्ड पुलिस और राज्य पुलिस की त्रिस्तरीय सुरक्षा रहेगी। इसके अलावा पूरे समय ईवीएम पर सीसीटीवी की नजर रहेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि स्टांग रूम की नियमित जांच होगी। इसकी वीडियोग्राफी भी होगी। जिसका बाहर डिस्पले किया जाएगा। ईवीएम पूरे समय सीसीटीवी की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामूली खराबी के चलते बदलने पड़े 98 वीवीपैट
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या के मुताबिक चुनाव से पहले मॉक पोल कराया गया। इसमें 106 पीयू, 125 सीयू और 196 वीवीपैट में कुछ खराबी के चलते इसे बदला गया या फिर ठीक किया गया। मतदान शुरू होने के दौरान भी 31 पीयू, 30 सीयू और 98 वीवीपैट में खराबी की वजह से इन्हें ठीक किया गया और बदला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed