फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Election 2022: last day of nomination withdrawal

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में 95 नामांकन वापस, चुनावी मैदान में 632 उम्मीदवार

Mon, 31 Jan 2022 04:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 31 Jan 2022 04:47 PM IST
सार

उत्तराखंड के चुनाव में 727 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए जाने के बाद सोमवार को नाम वापसी हुई। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Election 2022: last day of nomination withdrawal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 95 प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद अब 632 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। प्रदेश के 81 लाख 43 हजार से ज्यादा मतदाता 14 फरवरी को इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं, इस बार चुनाव में करीब 136 प्रत्याशी निर्दलीय मैदान में उतरे हैं। छंटनी से पहले 750 उम्मीदवार मैदान में थे। छंटनी के बाद इनमें से 727 के नामांकन वैध पाए गए थे।

विज्ञापन


अब यह है स्थिति
जिला- नामांकन वापस - कुल प्रत्याशी
उत्तरकाशी- 04- 23
चमोली- 03- 31
रुद्रप्रयाग-02- 25
टिहरी गढ़वाल-04-38
देहरादून- 24-117
हरिद्वार- 17- 110
पौड़ी गढ़वाल-05- 47
पिथौरागढ़ -03-28
बागेश्वर-03-14
अल्मोड़ा-06-50
चंपावत-01-14
नैनीताल-09-63
यूएसनगर-14-72

देहरादून में सबसे ज्यादा उम्मीदवार
नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रदेश में देहरादून जिले की 10 विधानसभा सीटों पर सर्वाधिक 117 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, हरिद्वार की 11 विधानसभा सीटों पर अब 110 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे कम उम्मीदवार के नजरिये से देखें तो चंपावत और बागेश्वर में 14-14 उम्मीदवार मैदान में हैं। सीटों के हिसाब से देखें तो देहरादून जिले की धर्मपुर विधानसभा सीट पर इस बार सबसे ज्यादा प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां 20 लोगों ने नामांकन किया था, एक प्रत्याशी ने सोमवार को नाम वापस ले लिया। अब मैदान में 19 प्रत्याशी रह गए हैं। 
विज्ञापन


81 लाख 43 हजार मतदाता
इस बार प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए 81 लाख 43 हजार 922 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 42 लाख 24 हजार 288 पुरुष, 39 लाख 19 हजार 634 महिला मतदाता शामिल हैं। 18 से 19 आयु वर्ग में इस बार एक लाख 58 हजार आठ, 20 से 29 आयु वर्ग में 17 लाख 39 हजार 279, 30 से 39 आयु वर्ग में 22 लाख 23 हजार 70, 40 से 49 आयु वर्ग में 16 लाख छह हजार 636, 50 से 59 आयु वर्ग में 11 लाख 28 हजार 400, 60 से 69 आयु वर्ग में सात लाख 29 हजार 422, 70 से 79 आयु वर्ग में चार लाख 365 और 80 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग में एक लाख 58 हजार 742 मतदाता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के चुनावी मैदान में इस बार सबसे कम उम्मीदवार

उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में इस बार सबसे कम उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पिछले चार चुनाव से तुलना की जाए तो पता चलता है कि उम्मीदवारों ने मैदान में दम दिखाने की कोशिश की लेकिन 23 छंटनी में छंट गए और 95 ने नाम वापस ले लिए। इस बार चुनाव मैदान में 632 उम्मीदवार ही बचे हैं।

पिछले चार चुनाव में उम्मीदवारों के आंकड़े पर गौर करें तो स्थित स्पष्ट हो जाती है। 2002 के चुनाव में प्रदेश में 927 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। इनमें 855 पुरुष और 72 महिलाएं शामिल थीं। इस साल प्रति विधानसभा औसतन 13 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। इसके बाद, 2007 के चुनाव में प्रदेश में 785 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। इनमें 729 पुरुष और 56 महिलाएं शामिल थीं। इस साल प्रति विधानसभा औसतन 11 उम्मीदवार मैदान में थे।

फिर, 2012 के चुनाव में प्रदेशभर से 788 प्रत्याशी मैदान में उतरे। इनमें 724 पुरुष, 63 महिलाएं और एक अन्य श्रेणी का शामिल था। इस साल चुनाव में प्रति विधानसभा औसतन 11 उम्मीदवार थे। 2017 के चुनाव में प्रदेशभर से 637 मैदान में थे, जिनमें 573 पुरुष, 62 महिलाएं और दो थर्ड जेंडर शामिल थे। प्रति विधानसभा औसतन नौ प्रत्याशी मैदान में थे। इस बार के चुनाव में 632 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। हालांकि इस साल भी प्रति विधानसभा औसत नौ प्रत्याशी ही हैं।

किस चुनाव में कितने प्रत्याशियों की हुई जमानत जब्त
2002    - 765
2007    - 580
2012    - 614
2017    - 474

31 ऐसे प्रत्याशी जिन पर आपराधिक मुकदमे
इस बार के विधानसभा चुनाव में 31 ऐसे प्रत्याशी हैं, जिन पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कांग्रेस के सात, भाजपा के छह, बसपा के पांच, आप के दो, समाजवादी पार्टी के दो, लोक जनतांत्रिक पार्टी के एक, यूकेडी के दो, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का एक और पांच निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। 

चुनाव के लिए 60 उड़न दस्ते, 75 स्टैटिक टीमें गठित 

विधानसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग की ओर से गठित प्रेक्षकों के दल ने रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी समेत तमाम आला अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों के संबंध  प्रेक्षकों को विस्तार से जानकारी दी। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी विधानसभाओं में 1886 बूथ हैं तथा 943 बूथ पर वेबकास्टिंग की जा रही है। जिले में 18 सखी बूथ तथा दो पीडब्ल्यूडी बूथ बनाए गए है। निर्वाचन कार्मिकों के लिए पहला रेंडमाइजेशन 11 जनवरी दूसरा रेंडमाइजेशन 27 जनवरी को किया गया तथा तीसरा 11 फरवरी को होगा।

जिले में 60 उड़न दस्ते तथा 75 स्थैतिक टीम तैनात है जो 24 घंटे कार्य कर रही है। बैठक में प्रेक्षक (व्यय) दिलीप कुमार एवं नवनीत मनोहर ने प्रत्याशियों के व्यय पर पैनी नजर रखते हुए सोशल मीडिया, पेड न्यूज सहित अन्य प्रचार की सम्पूर्ण गतिविधि पर बारीकी से नजर रखने के निर्देश दिए। 

कैमरे से की जाएगी निगरानी
डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि पूरे जिले को को सुपर जोन, जोन, सेक्टर जोन ने विभाजित किया गया है। विभिन्न स्थानों पर लगाए गए बैरियर पर गहनता से नजर रखी जा रही है तथा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed