फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Election 2022: Himachal Chief Minister Jai Ram Thakur and Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar in uttarakhand

Uttarakhand Election 2022: 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ भाजपा के नेताओं ने किया चुनाव प्रचार व रैली

Tue, 01 Feb 2022 02:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 01 Feb 2022 02:42 PM IST
सार

प्रचार के पहले दिन हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और ऊर्जा मंत्री सुखराम विकासनगर पहुंचे हैं। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज हल्द्वानी में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Election 2022: Himachal Chief Minister Jai Ram Thakur and Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar in uttarakhand
पुष्कर सिंह धामी प्रचार अभियान में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की 70 सीटों पर मंगलवार को भाजपा का प्रचार अभियान शुरू हो गया है। इसके तहत प्रचार के पहले दिन हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और ऊर्जा मंत्री सुखराम विकासनगर पहुंचे हैं। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून की राजपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार किया।

विज्ञापन


हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और ऊर्जा मंत्री सुखराम भाजपा के विकासनगर प्रत्याशी के समर्थन में जनता के बीच पहुंचे और वोट की अपील की। इसके बाद उन्होंने सहसपुर क्षेत्र में प्रत्याशी के समर्थन में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया।
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: इस सीट पर नेताओं की अदला-बदली से वोटर हैरान और कार्यकर्ता मायूस

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून: राजपुर रोड सीट पर सीएम धामी ने किया प्रचार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पलटन बाजार स्थित सीएनआई स्कूल से भाजपा प्रत्याशी के प्रचार अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेशभर की महिलाओं व युवाओं के भाजपा सरकार को दोबारा सत्ता में लाने से संकल्प से विपक्ष परेशान हैं।


उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा ने मंगलवार से अपना मेगा प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल के मुख्यमंत्रियों के अलावा केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी समेत पार्टी के सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश पदाधिकारी सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में डोर टू डोर प्रचार किया और रैलियों को संबोधित किया।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी चार कार्यक्रमों की अनुमति मिल गई है। जल्द प्रचार कार्यक्रमों की तिथि व स्थान तय हो जाएंगे। जोशी ने बताया कि तीन फरवरी को राष्ट्रीय जेपी नड्डा उत्तरकाशी और रामनगर में डोर टू डोर प्रचार और जनसभा को संबोधित करेंगे। जोशी ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, विकास नगर में हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हल्द्वानी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जनसभा और डोर टू प्रचार किया।


उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था विषय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक अजेंद्र अजय के मुताबिक, सभी 14 सांगठनिक जिलों में कार्यकर्ता एलईडी व डिजिटल स्क्रीन पर सुनेंगे। देहरादून में सुभाष रोड स्थित एक होटल में पीएम मोदी के संबोधन के सुनने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार समेत पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान भी मौजूद थे।

टेलीकांफ्रेंसिंग से भी 80 लाख मतदाताओं तक पहुंचेगी भाजपा
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि भाजपा चुनाव प्रचार में टेली कांफ्रेंसिंग तकनीक का प्रयोग कर रही है। इसके माध्यम से पार्टी 80 लाख मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास करेगी। इस नई तकनीक के तहत हर विधानसभा में 10 हजार से 20 हजार मतदाताओं से संपर्क साधा जाएगा। उन्होंने कहा कि टेली कांफ्रेंसिंग तकनीक के माध्यम से एक कॉल से 50 से 90 हजार लोगों को तक अपना संदेश पहुंचाया जा सकता है। इस तकनीक में मतदाताओं के सवाल पूछने का भी विकल्प है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed