फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand assembly election 2022: Former Union Minister Sachin Pilot will do door to door campaign in Dehradun today

Uttarakhand Election 2022: सचिन पायलट पहुंचे देहरादून, कहा- भाजपा सरकार में जनता बढ़ती महंगाई से आहत

Mon, 31 Jan 2022 02:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 31 Jan 2022 02:26 PM IST
सार

सचिन पायलट आज सोमवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क कर मतदान की अपील करते हुए प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
uttarakhand assembly election 2022: Former Union Minister Sachin Pilot will do door to door campaign in Dehradun today
देहरादून में सचिन पायटल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट बढ़ती महंगाई पर केंद्र और प्रदेश भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से जनता आहत है, लेकिन सरकार ने इससे जनता को राहत देने के बजाय जोड़ तोड़ और मुख्यमंत्री बदलते में पांच साल का समय निकाल दिया। राजपुर रोड स्थित होटल में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल से प्रदेश में एक ऐसी सरकार थी, जिसका केंद्र में प्रभाव था, लेकिन सरकार ने महंगाई के मामले में उत्तराखंड को नंबर एक पर पहुंचा दिया। भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है।

विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: आज पता चलेगा कितने महारथी हैं चुनाव मैदान में, नाम वापसी का आखिरी दिन 
विज्ञापन


भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन उनकी आय दोगुनी तो नहीं हुई इतना जरूर हुआ कि पिछले कुछ वर्षों में सात सौ किसानों की जान चली गई। भाजपा सरकार में अमीर और गरीब के बीच की खाई बढ़ी है। हवाई अड्डा, रेलवे को निजी लोगों के हाथों में दिया जा रहा है। लाखों करोड़ रुपये उद्योगपतियों का माफ किया गया। इससे पहले उन्होंने महंगाई को लेकर श्वेत पत्र जारी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 लाख करोड़ कहां गए, कुछ पता नहीं 
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि लॉकडाउन में केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की, लेकिन यह पैसा किसकी जेब में गया आज तक किसी को मालूम नहीं है। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि घोषणा करने में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है। स्टैंडअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ इंडिया सहित उसने 17 नारे दिए, लेकिन काम किसी पर नहीं हुआ। हजारों करोड़ की घोषण सिर्फ कागजों में हुई है। 

पेगासस जासूसी प्रकरण में केंद्र पर लगाया गलत शपथपत्र देने का आरोप 
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने पेगासस जासूसी कांड पर कहा कि केंद्र सरकार ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में गलत शपथ पत्र दिया है। यह गंभीर मुद्दा है, इसके गंभीर परिणाम आएंगे। विपक्षी दल संसद में भी इस मुद्दे को उठाएंगे। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की जमीन खिसक रही है। यूपी में उसके कई विधायक चले गए। जबकि तीन मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है।

वहां पुलिस भी कानून के दायरे से बाहर जाकर काम करने के लिए प्रसिद्ध है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस ने श्वेत पत्र जारी किया है। जिसमें पूर्व में एवं वर्तमान में सरसों तेल, दूध, चावल, आटा, दाल, चीनी आदि की कीमतें दी गई हैं। जिससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार में किस तरह से जनता बढ़ती महंगाई से त्रस्त है।

दो फरवरी को टूटेगा सूखा, वर्चुअल रैली करेंगी प्रियंका 

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में स्टार प्रचारकों की कमी से जूझ रही कांग्रेस का सूखा दो फरवरी को पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी तोड़ने जा रही हैं। प्रियंका वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि एक फरवरी के बाद यदि निर्वाचन आयोग की ओर से खुली रैलियों की छूट मिली तो प्रदेशभर में रैलियां आयोजित की जाएंगी। 

नामांकन के बाद राजनीतिक दल और उनके प्रत्याशी स्टार प्रचारकों के साथ चुनावी मैदान में उतर गए हैं। बीजेपी के बड़े नेता जहां उत्तराखंड में आकर डोर टू डोर कैंपेन कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस इसमें पिछड़ती नजर आ रही है। अब दो फरवरी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी उत्तराखंड की जनता को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगी।

संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों और प्रत्याशियों को निर्देशित किया गया है कि दो फरवरी को प्रियंका गांधी की वर्चुअल रैली के लिए सभी अपनी-अपनी विधानसभा में व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक प्रियंका गांधी की बात पहुंच सके। इससे पहले नौ जनवरी को श्रीनगर और अल्मोड़ा में प्रियंका की रैली प्रस्तावित थी, जो स्थगित हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed