फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Election 2022: election results will be out on March 10, but before that noise of manipulation started to form government

Uttarakhand Election 2022: भाजपा विधायक का सनसनीखेज दावा, बढ़ सकती है कांग्रेस की परेशानी

Mon, 07 Mar 2022 10:44 AM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 07 Mar 2022 10:44 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय की एंट्री ने पहले ही प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। वहीं अब भाजपा विधायक द्वारा सनसनीखेज दावा किया गया है, जिससे माहौल गरमा गया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Election 2022: election results will be out on March 10, but before that noise of manipulation started to form government
mahendra bhatt - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

दस मार्च को ईवीएम से नतीजे निकलेंगे लेकिन इससे पहले ही सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ का शोर शुरू हो गया है। राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से अपनी सरकार बनाने की कसरत में जुट गए हैं। इस बीच नेताओं के गर्मागर्म बयान आने शुरू हो गए हैं तो वहीं निर्दलीयों और छोटे दलों पर सबकी नजरें हैं।

विज्ञापन


बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट का दावा, भाजपा के संपर्क में कांग्रेस के कई प्रत्याशी
भाजपा के बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के कई जिताऊ प्रत्याशी पार्टी के संपर्क में हैं और जरूरत पड़ने पर इन सभी को भाजपा में लाया जाएगा। उनका यह दावा राजनीतिक रूप से बेहद बड़ा है। बड़ा इसलिए क्योंकि राज्य में कुछ ही दिनों बाद चुनावी परिणाम आने वाले हैं।
विज्ञापन


ऐसे में अगर विधायक की बातों में जरा भी सच्चाई है तो कांग्रेस परेशानी में आ सकती है। दरअसल, महेंद्र भट्ट ने कहा है कि देश को कांग्रेस मुक्त बनाने की मुहिम भाजपा चला रही है। इस मुहिम में जो भी कांग्रेस के नेता जुड़ना चाहते हैं, उनको जोड़ा जा रहा है। यही नहीं सर्वे के आधार पर जो जीतने वाले प्रत्याशी हैं। उनसे भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि बहुमत में आने वाली भाजपा सरकार को और भी ताकतवर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Chunav 2022: मतगणना से पहले प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की एंट्री, ए, बी और सी प्लान बनाकर चलेगी भाजपा

पूर्ण बहुमत न आने पर निर्दलीय और छोटे दलों पर नजर
दस मार्च को नतीजे आने के साथ ही साफ हो जाएगा कि किसी दल को उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत मिला है या नहीं। अगर पूर्ण बहुमत न मिला तो निर्दलीय और छोटे दलों के विधायक काफी अहम होंगे। राजनीतिक दलों ने अपने-अपने तरीके से इन सभी पर नजर गड़ा ली है। इस बीच यह चर्चाएं भी अहम हो गई हैं कि इस बार सीटें निकालने पर यूकेडी, बसपा या निर्दलीय किसका साथ देंगे।


किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला तो ऐसी स्थिति में बहुजन समाज पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल और आम आदमी पार्टी समेत निर्दलीयों की अहम भूमिका होगी। बहुजन समाज पार्टी के नेता और लक्सर प्रत्याशी शहजाद ने कहा कि बसपा किसको समर्थन देगी, यह बात बहन मायावती तय करेंगी। उन्होंने कहा कि वैसे तो अभी इस बात को कहना काफी जल्दबाजी होगी।

उन्होंने कहा कि वे बसपा के साथ रहेंगे और उन्होंने किसी पार्टी से न तो कोई संपर्क किया है और न ही वह बिकने वाले प्रत्याशी हैं। वहीं, उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश का एकमात्र क्षेत्रीय दल है और माना जा रहा है कि यूकेडी के भी कुछ विधायक इस बार जीत सकते हैं। ऐसे में उत्तराखंड क्रांति दल किसको समर्थन देगा, यह भी काफी अहम सवाल है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पहले उत्तराखंड में यह क्षेत्रीय दल कांग्रेस को भी समर्थन दे चुका है और भाजपा को भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed