फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Election 2022: Election Campaign first day, cm pushkar singh visit uttarkashi

उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: चुनाव प्रचार शुरू, मुख्यमंत्री धामी पुरोला में, कहा- कांग्रेस कभी भी नहीं रही विकास की पक्षधर

Tue, 01 Feb 2022 04:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 01 Feb 2022 04:53 PM IST
सार

चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार मंगलवार से उत्तराखंड में चुनाव प्रचार शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Election 2022: Election Campaign first day, cm pushkar singh visit uttarkashi
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुरोला में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कभी भी विकास की पक्षधर नहीं रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केवल भाजपा ही विकास कर सकती है।

विज्ञापन


मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुरोला पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी दुर्गेश्वर लाल के पक्ष में रोड शो किया। इसके बाद यहां एक होटल में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा को भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में आंगनबाड़ी, आशा, उपनल, पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाया है। वृद्धा, दिव्यांग, विधवा पेंशन में बढ़ोतरी की है। पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना में सब्सिडी बढ़ाने का काम किया है। आज दूरस्थ क्षेत्रों होम स्टे को बढ़ावा मिला है।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फौजियों के लिए वन रैंक, वन पेंशन, आयुष्मान भारत योजना लागू की गई है। राज्य में गैस सस्ती करने का वादा करने वाली कांग्रेस पार्टी की राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में सरकार है, लेकिन वहां गैस सस्ती क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग केवल चुनाव में ही दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सीएम धामी ने पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्वर्गीय बरफिया लाल जुवांठा के स्मारक पर पहुंच कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान दो बार ब्लाॅक प्रमुख व एक बार नगर पंचायत अध्यक्ष रहे कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्यारेलाल हिमानी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: चुनाव में उतरे 23 दल, 18 पंजीकृत गैर मान्य दलों के उम्मीदवार भी मैदान में

पुरोला को मुख्यमंत्रियों ने केवल चुनावों में ही किया याद

पुरोला को मुख्यमंत्रियों ने केवल चुनावों में याद किया है। वर्ष 2011 के बाद से चुनावी सभाओं को छोड़कर कोई भी मुख्यमंत्री पुरोला नहीं आया है। मंगलवार को भाजपा सरकार के पांच साल के शासन के बाद अब चुनाव में ही सीएम वोट मांगने यहां पहुंचे। 

राज्यगठन के बाद पुरोला में स्व. नित्यानंद स्वामी, स्व. नारायण दत्त तिवारी, भगत सिंह कोश्यारी, मेजर जनरल (सेनि) भुवनचंद्र खंडूड़ी व डा. रमेश पोखरियाल निशंक आए। वर्ष 2011 में तत्कालीन सीएम डा. निशंक ने यमुनोत्री को जिला बनाने की घोषणा की थी, लेकिन घोषणा के अनुसार अब तक जिले का गठन नहीं हो पाया है। जिसके चलते लोगों में सीएम के खिलाफ भारी आक्रोश एक जनांदोलन के रूप में भी उभरकर सामने आया था।

यहां के लोगों ने पुरोला को जिला बनाने की मांग को लेकर उग्र आंदोलन भी चलाया, जिसके बाद से पुरोला ब्लाॅक में कोई भी सीएम किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ। लेकिन वर्ष 2017 में एक चुनावी सभा में तत्कालीन सीएम हरीश रावत और अब वर्ष 2022 के चुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी वोट मांगने के लिए यहां जरूर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed