फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand assembly election 2022: Chief Minister Pushkar Singh Dhami will do door-to-door campaign in Pauri today

Uttarakhand Election 2022: जनता के भाजपा के प्रति उत्साह बनेगा जीत का आधार- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Mon, 31 Jan 2022 10:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 31 Jan 2022 10:43 AM IST
सार

आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभिन्न विधानसभा सीटों पर डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
uttarakhand assembly election 2022: Chief Minister Pushkar Singh Dhami will do door-to-door campaign in Pauri today
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा सीट पौड़ी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी के समर्थन में रोड शो किया। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर की जनता में भाजपा को लेकर जबरदस्त उत्साह है, जो भाजपा के लिए जीत का आधार बनेगा। 

विज्ञापन

 

मतदाताओं से मतदान की अपील
सीएम ने सोमवार को बुआखाल में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए एक जुटकर होकर काम करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि कोरोना काल में सरकार ने पूरी ताकत से काम किया और किसी को भी शिकायत का मौका नहीं मिला।

विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: आज पता चलेगा कितने महारथी हैं चुनाव मैदान में, नाम वापसी का आखिरी दिन 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड के कारण विकास कामों की गति धीमी नहीं होने दी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने सभी विकास कार्य किए हैं। विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा नहीं बचा है। सीएम धामी ने अब तक किए गए विकास कार्यों को भी गिनवाया। इसके बाद सीएम ने कोटद्वार रोड स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से पैदल रोड शो के माध्यम से लोगों से पौड़ी विधान सभा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।

रोड शो में सीएम बस अड्डा, धारा रोड, अपर बाजार होते हुए एजेंसी चौक पहुंचे। यहां से वे स्वर्गाश्रम के लिए रवाना हो गए। आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभिन्न विधानसभा सीटों पर डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे हैं।


टिकट के दावेदार ना हों परेशान, सरकार में मिलेगी जिम्मेदारी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को द्वाराहाट में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। कहा कि पार्टी ने दोबारा सत्तासीन होने के लिए योजना बनाई है। इसी के तहत टिकट वितरित किए हैं। कहा कि जिन काबिल लोगों को टिकट नहीं मिल सका उन्हें सरकार में सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने एकजुट होकर दुबारा सरकार लाने का आह्वान किया।

सीएम ने रविवार को यहां पार्टी प्रत्याशी अनिल शाही के पक्ष में रोड शो किया। इससे पहले उन्होंने यहां त्रिमूर्ति चौराहे पर तीनों विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सीएम ने दूनागिरि रोड स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहां पर सांसद अजय टम्टा, विधायक महेश नेगी, भाजपा के द्वाराहाट सीट से प्रत्याशी अनिल शाही, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, कैलाश भट्ट, विनोद छिम्वाल, घनश्याम भट्ट आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed