फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Election 2022: BJP national president JP Nadda will do virtual Talk with 2391 Shakti Kendras

मिशन 2022: विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारी, अब 2391 शक्ति केंद्रों से वर्चुअल संवाद करेंगे नड्डा

Thu, 02 Sep 2021 11:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Sep 2021 11:02 PM IST
सार

कौशिक ने बताया कि बूथ सत्यापन अभियान के बाद पांच सितंबर से 30 सितंबर तक प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख और पन्ना प्रमुख टोली का गठन होगा। इसके बात इसी महीने बूथ समितियों के विधानसभा स्तर पर सम्मेलन होंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Election 2022: BJP national president JP  Nadda will do virtual Talk with 2391 Shakti Kendras
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष प्रदेश संगठन के 2391 शक्ति केंद्रों से वर्चुअल संवाद करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


कौशिक के मुताबिक, पार्टी ने एक अभियान के तहत 9500 बूथों का सत्यापन पूरा कर लिया है। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अब तक 2 लाख 35 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा है और चुनावी रणनीति को लेकर मंथन किया गया है। दो-तीन दिन में पार्टी सभी 11235 बूथों के सत्यापन का कार्य कर रहेगी। पार्टी पदाधिकारियों को हर बूथ समिति के 21 सदस्यों से संपर्क करना है और उनकी सूचना प्रदेश कार्यालय को देनी है।
विज्ञापन


पांच से 30 सितंबर तक बनाए जाएंगे पन्ना प्रमुख
कौशिक ने बताया कि बूथ सत्यापन अभियान के बाद पांच सितंबर से 30 सितंबर तक प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख और पन्ना प्रमुख टोली का गठन होगा। इसके बात इसी महीने बूथ समितियों के विधानसभा स्तर पर सम्मेलन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस प्रभारियों की होगी बैठक, सोशल मीडिया की कार्यशाला
कौशिक के अनुसार, जल्द ही सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की वर्चुअल बैठक होगी। चार सितंबर को देहरादून में सोशल मीडिया की कार्यशाला होगी। इसमें सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रभारी अमित मालवीय मौजूद रहेंगे।

प्रवास पर जाएंगे वरिष्ठ पदाधिकारी

कौशिक ने बताया कि प्रवास कार्यक्रम अभियान के तहत पार्टी के प्रदेश प्रभारी से लेकर प्रदेश महामंत्री संगठन व अन्य पदाधिकारी विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास करेंगे। प्रत्येक पदाधिकारी के लिए विधानसभा क्षेत्र तय कर दिए गए हैं। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में वे प्रवास करेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगे।

कांग्रेस पर साधा निशाना
कौशिक ने कांग्रेस पर निशाना साधा। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, अब यात्रा करके वह क्या करना चाहती है, यह वही जाने। कौशिक ने कहा कि प्रदेश में हमारा मजबूत आधार और मजबूत संगठन है। 2017 से बड़ी जीत प्राप्त होगी, इस संकल्प पर हम काम कर रहे हैं। कांग्रेस में आपस में लड़ाई झगड़ा है, जनता ने उसे नकार दिया है। जनता की नजरों से नकारा हुआ व्यक्ति राजनीति में खड़ा नहीं हो सकता है। कांग्रेस ने जनता का विश्वास खोया है। उत्तराखंड में विश्वास भाजपा के साथ है। हमने सब पर काम किया है। वातावरण भाजपा के पक्ष में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed