{"_id":"61f23e10dd77b9767871f076","slug":"uttarakhand-assembly-election-2022-bjp-and-congress-candidates-are-still-now-declared-on-only-one-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Assembly Election 2022: भाजपा और कांग्रेस में अब केवल एक-एक सीट पर घोषित होने हैं प्रत्याशी, सबकी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Assembly Election 2022: भाजपा और कांग्रेस में अब केवल एक-एक सीट पर घोषित होने हैं प्रत्याशी, सबकी नजर
Thu, 27 Jan 2022 03:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 27 Jan 2022 03:59 PM IST
सार
गुरुवार को किशोर उपाध्याय द्वारा भाजपा ज्वाइन करने के बाद उन्हें टिहरी से अपना प्रत्याशी घोषित किया। इससे पहले भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची बुधवार को जारी कर दी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को टिहरी से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अब पार्टी की केवल एक सीट पर पत्ते खुलना बाकी रह गए हैं। वहीं कांग्रेस की भी एक सीट शेष रह गई है। भाजपा ने डोईवाला और कांग्रेस ने टिहरी से अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन है तो संभावना है कि दोनों पार्टी गुरुवार को इन सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। पार्टी ने गुरुवार को किशोर उपाध्याय द्वारा भाजपा ज्वाइन करने के बाद उन्हें टिहरी से अपना प्रत्याशी घोषित किया। इससे पहले भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची बुधवार को जारी कर दी थी। पार्टी ने नौ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की थी।
विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Election 2022: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस से निष्कासित किशोर उपाध्याय, टिहरी से लड़ेंगे चुनाव
विज्ञापन
भाजपा ने दूसरी सूची में केदारनाथ से शैला रानी रावत, झबरेड़ा (अजा) से राजपाल सिंह, पिराना कलियर से मुनीश सैनी, कोटट्वार से रीतू भूषण खंडूरी, रानीखेत से प्रमोद नौनवाल, जागेश्वर से मोहन सिंह मेहरा, लालकुआं से मोहन सिंह बिष्ट, हल्दवानी से जोगेंद्रपाल सिंह रौतेला और रुद्रपुर से शिव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित किया था।
हरीश रावत की सीट बदली, कांग्रेस में पांच सीटों पर बदले टिकट
पिछले दिनों कांग्रेस द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट के बाद उठे असंतोष के बाद बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत की सीट बदल दी गई। बुधवार को कांग्रेस ने पांच सीटों पर टिकट बदले हैं। डोईवाला से मोहित उनियाल का टिकट कटा और गौरव चौधरी को टिकट मिला है। चौबट्टाखाल से केसर सिंह नेगी को टिकट मिला है। नरेंद्रनगर से ओम गोपाल रावत को टिकट मिला है। ज्वालापुर से बरखारानी का टिकट बदल कर रवि बहादुर को दिया गया है।टिहरी पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत लाल कुआं से, पूर्व विधायक रणजीत रावत सल्ट से, महेश शर्मा कालाढूंगी से और पूर्व सांसद महेंद्र पाल रामनगर से उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। उन्होंने बताया कि यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। गौरतलब है कि रामनगर विधानसभा सीट पर हरीश रावत के कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर घोषित किए जाने के बाद ही इस सीट पर बगावत होने लगी थी।