{"_id":"620356b718f45c19d51f4f8e","slug":"uttarakhand-assembly-election-2022-81-lakh-voters-will-elect-a-new-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव 2022: उत्तराखंड में पांच साल के लिए नई सरकार चुनेंगे 81 लाख मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव 2022: उत्तराखंड में पांच साल के लिए नई सरकार चुनेंगे 81 लाख मतदाता
Wed, 09 Feb 2022 11:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:45 AM IST
सार
मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने मतदाताओं की अंतिम सूची जारी की है।11647 बूथों पर 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। जिनमें से 24 बूथ पलायन करने वालों के हैं।
विज्ञापन
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में अगले पांच साल के लिए 81 लाख 72 हजार 173 मतदाता अपनी सरकार चुनेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने मतदाताओं की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी है। 14 फरवरी को 11,647 बूथों पर वोट पड़ेंगे, जिनमें 24 बूथ ऐसे हैं जो कि सर्दियों में पलायन करने वालों के लिए बनाए गए हैं।
विज्ञापन
चुनाव में 11697 बूथ बनाए गए
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि इस बार के चुनाव में 11697 बूथ बनाए गए हैं। पहले इनकी संख्या 11627 थी, जिसमें बूथों पर ज्यादा संख्या होने के चलते सहायक बूथ जोड़े गए हैं। प्रदेश में कुल 8624 मतदान केंद्र होंगे, जिसमें 156 मॉडल बूथ होंगे। इन मॉडल बूथों पर सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी। सखी पोलिंग बूथों की संख्या 101 होगी, जिनमें पूरा पोलिंग स्टाफ महिलाओं का होगा। प्रदेश में छह ऐसे बूथ होंगे, जिनमें सभी दिव्यांग अधिकारी व कर्मचारी होंगे।
विज्ञापन
Uttarakhand Chunav 2022: करोड़पतियों की अब विधायक बनने का चाह विधानसभा जाने के लिए पकड़ी चुनावी राह
विज्ञापन
किस जिले में कितने मतदाता
जिला- मतदाता
उत्तरकाशी- 2,36,547
चमोली- 2,99,044
रुद्रप्रयाग- 1,93,504
टिहरी गढ़वाल- 5,31,491
देहरादून- 14,87,775
हरिद्वार- 14,20,182
पौड़ी गढ़वाल- 5,79,726
पिथौरागढ़- 3,83,092
बागेश्वर- 2,17,620
अल्मोड़ा- 5,40,561
चंपावत- 2,03,256
नैनीताल- 7,75,899
ऊधमसिंह नगर- 13,03,476
Uttarakhand election 2022: 10 फरवरी को होगा सियासी घमासान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी होंगे आमने-सामने
30 से 39 आयु वर्ग के सबसे ज्यादा मतदाता
आयु वर्ग- मतदाताओं की संख्या
18-19 साल- 1,65,338
20-29 साल- 17,51,706
30-39 साल- 22,27,383
40-49 साल- 16,09,296
50-59 साल- 11,29,596
60-69 साल- 7,30,030
70-79 साल- 4,00,293
80 साल से ऊपर- 1,58,621