फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Budget session 2024 Will Start from tomorrow in Dehradun route will be diverted

Uttarakhand Assembly Session: देहरादून में कल से विधानसभा सत्र, यहां रूट रहेंगे डायवर्ट

Sun, 25 Feb 2024 08:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 25 Feb 2024 08:27 PM IST
सार

विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान जनता से अपील है कि वह वैकल्पिक मार्गों का भी प्रयोग करे। बैरियर प्वाइंट पर सभारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Budget session 2024 Will Start from tomorrow in Dehradun route will be diverted
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कल सोमवार से प्रस्तावित विधानसभा के बजट सत्र के लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान रिस्पना की ओर कोई भारी वाहन नहीं जाएगी। इसके अलावा पांच बैरियर प्वाइंट बनाए गए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान जनता से अपील है कि वह वैकल्पिक मार्गों का भी प्रयोग करे। बैरियर प्वाइंट पर सभारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन

Abdul Malik: मलिक को पनाह देने वालों पर पुलिस की नजर, दो-दो दिन मास्टरमाइंड को अपने घर में रखा; होगी कार्रवाई

विज्ञापन

ये हैं बैरियर प्वाइंट

- प्रगति विहार
- शास्त्री नगर
- हरिद्वार बाईपास
- डिफेंस कॉलोनी
- विधानसभा तिराहा

इस तरह रहेगा डायवर्जन

- सभी भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- रिस्पना क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर भारी वाहनों को आंशिक रूप से लालतप्पड़, हर्रावाला व नया गांव पर रोका जाएगा।
- देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी, चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी, फव्वारा चौक से पुलिया नंबर छह की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
- धर्मपुर चौक से आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आईएसबीटी की ओर भेजा जाएगा।
- मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को विधानसभा तिराहा, रिस्पना, पुरानी बाईपास चौकी होते हुए धर्मपुर-ईसी रोड की ओर भेजा जाएगा।
- सभी प्रस्तावित जुलूस केवल बन्नू स्कूल से प्रस्थान करेगा और इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में ही पार्क किए जाएंगे।
- जुलूस के बन्नू स्कूल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जाएगा।
- यातायात दबाव अधिक होने पर डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बस को कैलाश अस्पताल से यू-टर्न लेकर वापस डोईवाला भेजा जाएगा।
- आावश्यकतानुसार अन्य मार्गों से भी यातायात को डायवर्ट किया जा सकता है और डायवर्ट किए गए यातायात को भी सामान्य किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed