{"_id":"5c4200e3bdec2259e364d694","slug":"uttarakhand-assembly-budget-session-2019-will-held-from-11-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 फरवरी से होगा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 फरवरी से होगा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र, अधिसूचना जारी
Sat, 19 Jan 2019 10:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 19 Jan 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
vidhansabha
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा का बजट सत्र 11 फरवरी से होगा। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को वर्ष 2019 के पहले सत्र को आहूत करने की घोषणा की है। सचिव विधानसभा ने सत्र आयोजित करने की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
पिछले दिनों प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 11 फरवरी से 22 फरवरी तक सत्र करने का निर्णय लिया था। प्रदेश मंत्रिमंडल के अनुमोदन के बाद अब राज्यपाल ने भी सत्र बुलाए जाने को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
उनकी घोषणा के बाद सचिव विधानसभा जगदीश चंद्र ने शुक्रवार को सत्र आहूत करने की अधिसूचना जारी की। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा का बजट सत्र समय से पूर्व होने जा रहा है। माना जा रहा है कि फरवरी माह के आखिरी हफ्ते में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाएगी।
विज्ञापन