फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Approval of 909.85 crore Rupees proposal for permanent campus of NIT

उत्तराखंड: एनआईटी के स्थायी परिसर की स्थापना के लिए 909.85 करोड़ का प्रस्ताव मंजूर

Wed, 01 Jul 2020 11:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Jul 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Approval of 909.85 crore Rupees proposal for permanent campus of NIT
- फोटो : फाइल फोटो

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एनआईटी उतराखंड के स्थायी परिसर की स्थापना के लिए संशोधित लागत अनुमान (आरसीई) के 909.85 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


909.85 करोड़ रुपये की कुल परियोजना लागत में से सुमाड़ी, पौड़ी गढ़वाल में स्थायी कैंपस के लिए 831.04 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। प्रथम चरण में स्थायी परिसर की योजना 1260 की छात्र क्षमता को देखते हुए है।
विज्ञापन


स्थायी परिसर में निर्माण के लिए प्रस्तावित प्लिंथ क्षेत्र लगभग 90450 वर्गमीटर है, ताकि उत्कृष्ट शिक्षाविदों और अत्याधुनिक अनुसंधान वातावरण को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से आवासीय परिसर को तैयार किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेंगी कई सुविधाएं

इसके अलावा श्रीनगर गढ़वाल में अपने मौजूदा अस्थायी परिसर में हॉस्टल, लेक्चर हॉल, कॉम्प्लेक्स और प्रयोगशालाओं जैसी सुविधाओं के लिए 78.81 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक के मुताबिक भविष्य में, श्रीनगर गढ़वाल में परिसर का उपयोग हिमालय के पर्यावरणीय स्थिरता केंद्र के रूप में किया जाएगा।

बुनियादी ढांचे का उपयोग अतिरिक्त पीजी पाठ्यक्रमों जैसे कि एमबीए, एमएससी, आदि के संचालन के लिए भी किया जाएगा और अन्य महत्वपूर्ण संस्थागत गतिविधियां जैसे प्लेसमेंट ड्राइव, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों का सम्मेलन, कार्यशालाएं आदि के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed