फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand announce 34 candidate name on 9th january.

उक्रांद नौ जनवरी को करेगा शेष 34 प्रत्याशियों की घोषणा

Fri, 06 Jan 2017 02:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 06 Jan 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand announce 34 candidate name on 9th january.
चुनाव - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर

नौ जनवरी को उक्रांद अपने शेष 34 प्रत्याशियों की घोषणा करेगा। इसे लेकर आठ जनवरी को हल्द्वानी में दल के संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। जिसमें प्रत्याशियों की अंतिम सूची पर मंथन किया जाएगा। वहीं, बृहस्पतिवार को संगठन ने लोकसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी घोषित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


उक्रांद की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि पार्टी नौ जनवरी को शेष 34 प्रत्याशियों की घोषणा हल्द्वानी में करेगा। इससे पहले आठ जनवरी को नैनीताल में वामपंथी दलों के साथ बैठक की जाएगी जिसमें प्रत्याशियों को लेकर चर्चा होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा पार्टी ने लोकसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारियों की भी घोषणा कर दी। डॉ. बिहारी लाल जालंधरी को पौड़ी, डीडी शर्मा को हरिद्वार, सुरेंद्र कुकरेती को टिहरी, प्रकाश करायत को अल्मोड़ा और नरेंद्र पाठक को नैनीताल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय चुनाव संचालन समिति का संयोजक संरक्षक बीडी रतूड़ी को बनाया गया है। साथ ही सभी जिलाध्यक्षों को चुनाव संचालन समिति का गठन करने के निर्देश दिए गए। प्रचार समिति में चारु तिवाड़ी और सुनील ध्यानी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed