फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Ankita Bhandari case Urmila Sanawar submitted her mobile phone to court

Ankita Bhandari Case: उर्मिला सनावर ने कोर्ट में जमा कराया अपना मोबाइल, नहीं पहुंचे पूर्व विधायक सुरेश राठौर

Fri, 16 Jan 2026 04:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Jan 2026 04:49 PM IST
सार

पिछले सप्ताह एसआईटी ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर से हरिद्वार में करीब सवा छह घंटे तक पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान वीडियो के स्रोत, उसके प्रसार और डिजिटल साक्ष्यों को लेकर कई अहम सवाल किए गए थे। इसी क्रम में आज उर्मिला सनावर ने कोर्ट में मोबाइल जमा करवाया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Ankita Bhandari case Urmila Sanawar submitted her mobile phone to court
उर्मिला सनावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण में शुक्रवार को जिला न्यायालय में हाजिर होकर अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने अपना मोबाइल फोन जमा करा दिया। न्यायालय की निगरानी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत मोबाइल कोर्ट में सील कर सुरक्षित रखा गया। वहीं, प्रकरण में नामजद पूर्व विधायक सुरेश राठौर स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अदालत में उपस्थित नहीं हो सके। उनकी ओर से अधिवक्ता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अगली तिथि तक का समय मांगा। अदालत ने आवेदन को संज्ञान में लेते हुए आगामी सुनवाई की तारीख तय कर दी।

विज्ञापन


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रोशनाबाद कोर्ट परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अदालत परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जबकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए लगातार गश्त की जाती रही। इस दौरान मामले के विवेचक इंस्पेक्टर आरके सकलानी और इंस्पेक्टर योगेश दत्त के साथ ही सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा भी पुलिस टीम के साथ अदालत में मौजूद रहे।
विज्ञापन


Dehradun: फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, एक सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल जमा कराने की कार्रवाई की निगरानी करने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी संभाले रखा। सूत्रों के अनुसार, आगे की जांच प्रक्रिया के तहत दोनों पक्षों के वॉयस सैंपल भी अदालत में जमा कराए जाएंगे। वॉयस सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की दिशा तय होगी। अदालत ने सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अगली सुनवाई के लिए तारीख निर्धारित कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed