फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Crime News member of a gang involved in making fake arms licenses arrested STF Action

Dehradun: फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, एक सदस्य गिरफ्तार

Fri, 16 Jan 2026 01:37 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 16 Jan 2026 01:37 PM IST
सार

उत्तराखंड एसटीएफ ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Crime News member of a gang involved in making fake arms licenses arrested STF Action
गिरोह का सदस्य गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड एसटीएफ ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक फर्जी शस्त्र लाइसेंस, एक अवैध सैमी ऑटोमैटिक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एसटीएफ की इस कार्रवाई में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड तक फैले अंतर्राज्यीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


गैंगस्टर और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई। पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ डॉ. नीलेश आनन्द भरणे के निर्देशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक आर.बी. चमोला के पर्यवेक्षण में एसटीएफ टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन


एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग बाहरी राज्यों से फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाकर उन्हें उत्तराखंड की शस्त्र पंजिका में दर्ज करा रहे हैं। सूचना के आधार पर एसटीएफ की एक विशेष टीम गठित की गई और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान यह सामने आया कि एक शस्त्र लाइसेंस को सिरसा से मेरठ और फिर देहरादून स्थानांतरित दिखाया गया है। जब सिरसा जिलाधिकारी कार्यालय से जानकारी ली गई तो पता चला कि यह लाइसेंस वहां से कभी जारी ही नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Haridwar:  गैर हिंदुओं का प्रवेश निषेध, रील बनाना भी पूरी तरह वर्जित...हरकी पैड़ी पर जगह-जगह लगा दिए गए बोर्ड

इसके बाद एसटीएफ टीम ने कार्रवाई करते हुए मनोज सिंह को थाना प्रेमनगर क्षेत्र के केहरी गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना प्रेमनगर देहरादून में धोखाधड़ी, जालसाजी और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed