{"_id":"63ab68a3e1d61101a35bae18","slug":"uttarakhand-an-earthquake-of-3-1-magnitudes-jolted-uttarkashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand : उत्तरकाशी में देर रात आए भूकंप से डोली धरती, रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand : उत्तरकाशी में देर रात आए भूकंप से डोली धरती, रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई तीव्रता
Wed, 28 Dec 2022 03:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 28 Dec 2022 03:20 AM IST
विज्ञापन
भूकंप (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप से धरती डोली है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उत्तरकाशी में मंगलवार देर रात 2.19 मिनट पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया था। दिसंबर में उत्तराखंड में कई बार भूकंप आ चुका है।
विज्ञापन
Uttarakhand | An earthquake of 3.1 magnitudes jolted Uttarkashi at 2.19 am (IST)
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 27, 2022
विज्ञापन
इससे पहले 19 दिसंबर को भी उत्तराखंड में भूकंप आया था और उससे पहले 12 दिसंबर को भूकंप आया था। तब भी उत्तरकाशी में धरती डोली थी। भूकंप के झटके दून समेत पूरे राज्य में महसूस किए गए थे। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वरिष्ठ भूकंप वैज्ञानिक डॉ. अजय पॉल के मुताबिक जिस तरह यूरेशियन प्लेट की तरफ इंडियन प्लेट हर साल चार से पांच सेंटीमीटर आगे खिसक रही है उससे लगातार भूगर्भीय हलचल जारी है।
विज्ञापन
ऐेसे में नेपाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर जैसे हिमालयी इलाकों में भूकंप आते रहेंगे। भूगर्भीय हलचल से उससे बड़े पैमाने पर ऊर्जा पैदा हो रही है। इससे बिहार से लेकर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा तक लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। रिक्टर स्केल पर कम तीव्रता वाले भूकंप इस बात का संकेत नहीं है कि भविष्य में बड़े भूकंप नहीं आएंगे। जो सेंट्रल सिस्मिक गैप बिहार से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा तक है, इस इलाके में बड़े भूकंप की आशंका बरकरार है।