रईस के बाद अब 'राग देश' में चमकेगी उत्तराखंड की बेटी, अहम किरदार में आएंगी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे पर्दे से लेकर रईस, डियर जिंदगी समेत कईं बड़ी फिल्मों में कार करने के बाद अब उत्तराखंड की बेटी अब फिल्म रागदेश में चमकेगी। फिल्म में वे अहम किरदार में नजर आएंगी।दून निवासी बबीता अनंत ने टीवी और फिल्म जगत में पहचान बना ली है।
अब तक 11 फिल्में और कई टीवी सीरियलों में काम कर चुकी बबीता 28 जुलाई को रिलीज होने वाली तिग्मांशू धूलिया की नई फिल्म राग देश में भी एक किरदार अदा कर रही हैं।
इसके साथ ही वह 17 जुलाई को बिग मैजिक में थी एक पहचान को रात 8.30 बजे और स्टार प्लस पर 23 व 29 जुलाई को आरंभ नामक सीरियल में रात नौ बजे भी दिखेंगी।
बबीता दून की ही रहने वाली हैं। वह 11 वर्षों से बॉलीवुड-हॉलीवुड और छोटे पर्दे से जुड़ी हैं। आठ साल तक तो वह दून में रहकर ही मनोरंजन के संसार से जुड़ी रही। पिछले तीन साल से वह मुंबई में रह रही हैं।
वामंपथी विचारधारा से जुड़ी हैं
अभिनय करने के साथ ही वह संगीतज्ञ भी हैं। वह रईस, डियर जिंदगी, जिंदगी अभी बाकी है, योग यात्रा, साइलेंट हीरो हिंद, लव-डे, लाइफ फ्लोस ऑन समेत कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।
वह दो रियल्टी शो में भी छा चुकी हैं। सावधान इंडिया के कई सीरियलों में उन्होंने अभिनय किया है। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि जिंदगी संघर्ष में बीत गई लेकिन उन्हें इसका जरा भी अफसोस नहीं है। संघर्ष ने उन्हें तपाया है और वह अधिक निखरी हैं।
वामंपथी विचारधारा से जुड़ी हैं
बबीता अनंत डीएवी पीजी कॉलेज में सक्रिय छात्र नेत्री रहीं। वह स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया की जुझारू छात्र नेत्री रहीं। वैचारिक तौर पर वामपंथी रही हैं। छात्र जीवन से ही वह थियेटर से जुड़ गई थी।
यहां पर पर्वतीय अभिरंग नाट्य एकेडमी में सक्रिय रहीं। छात्रों को वामपंथी छात्र आंदोलन से जोड़ने में वह हमेशा आगे रहीं। इनके पति अनंत आकाश मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े हैं। उन्होंने अपने आप को पार्टी के कार्यों में समर्पित कर दिया है। अनंत आकाश दून में ही रहते हैं।