फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Accident News: Roadways bus full of 21 passengers got stuck on ree in a ditch in Uttarkashi

Uttarkashi: सड़क से उतरकर खाई में पेड़ पर अटकी 21 सवारियों से भरी रोडवेज बस, मची चीख-पुकार

Tue, 15 Aug 2023 11:42 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Aug 2023 11:42 AM IST
सार

Uttarakhand Accident News: रोडवेज बस सुबह करीब साढ़े पांच बजे देहरादून से उत्तरकाशी के लिए चली थी। तभी मुरैना के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और खाई की तरफ चली गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Accident News: Roadways bus full of 21 passengers got stuck on ree in a ditch in Uttarkashi
खाई की तरफ पेड़ में अटकी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बुधवार सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया। देहरादून-सुवाखोली-मोरियाना-उत्तरकाशी रोड पर एक रोडवेज बस सड़क से उतरकर पेड़ पर अटक गई। बस में 21 सवारियां थी। बस को नीचे गिरता देख सवारियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि सभी सवारियां सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस संख्या UK 07 GA 3246 सुबह करीब साढ़े पांच बजे देहरादून से उत्तरकाशी के लिए चली थी। तभी मुरैना के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और खाई की तरफ चली गई।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: दून, पौड़ी और टिहरी में भारी बारिश का रेड अलर्ट, चार नेशनल हाईवे समेत 338 सड़कें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि बस वहां नीचे पेड़ पर अटक गई और खाई में नहीं गिरी। सूचना मिलते ही थाना छाम और थत्युड़ पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को बस से निकाला। टीम का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सवारियों को अन्य वाहनों से उत्तरकाशी भेजा गया। 

एसएचओ कांडीसौड़ प्रदीप पंत ने बताया की घटना में आठ लोग चोट लगने से घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ भेजा गया है। वहीं चालक के अनुसार, गाड़ी का स्टेयरिंग लॉक होने के कारण बस खाई की तरफ जा गिरी। बस चीड़ के पेड़ पर अटकने से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed