फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Today IMD Red alert for heavy rains in Dehradun Pauri and Tehri 338 roads closed

Uttarakhand Weather: दून, पौड़ी और टिहरी में भारी बारिश का रेड अलर्ट, चार नेशनल हाईवे समेत 338 सड़कें बंद

Tue, 15 Aug 2023 09:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Aug 2023 09:20 AM IST
सार

अगले दो-तीन दिन पूरे प्रदेश में जमकर बारिश होने के आसार हैं। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 18 अगस्त तक प्रदेशभर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगर आवश्यक न हो तो यात्रा न करें। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today IMD Red alert for heavy rains in Dehradun Pauri and Tehri 338 roads closed
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज भी भारी से भारी बारिश के आसार हैं। देहरादून, पौड़ी और टिहरी जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए येलो अलर्ट है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो-तीन दिन पूरे प्रदेश में जमकर बारिश होने के आसार हैं। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 18 अगस्त तक प्रदेशभर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगर आवश्यक न हो तो यात्रा न करें। 
विज्ञापन


Rishikesh: भूस्खलन से कैंप जमींदोज, हरियाणा से आए एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दबे, एक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार में खतरे के निशान पर बह रही गंगा

बारिश के चलते हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। गंगा से दो लाख 10 हजार 678 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने से अभी भी यहां बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

चार नेशनल हाईवे समेत 338 सड़कें बंद

प्रदेश में भारी बारिश से चार नेशनल हाईवे समेत 338 सड़कें बंद हैं। इससे पहाड़ का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़कें बंद होने से विभिन्न स्थानों पर यात्री फंसे हुए हैं। लोनिवि की ओर से करीब 300 जेसीबी मशीनों को मार्ग खोलने के काम पर लगाया गया है।

लोनिवि की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, एनएच 119 धुमाकोट चार जगह बंद है। एनएच 707-ए बाटाघाट से नई टिहरी के बीच कई जगह बंद है। एचएच 94 बडकोट में डाबरकोट और झाझरगढ़ में दो जगह बंद है। इसके अलावा एनएच 125 लोहाघाट में दो जगह स्लीप आने से बंद है। प्रमुख अभियंता लोनिवि दीपक कुमार ने बताया कि प्रदेश में 39 स्टेट हाईवे, 17 मुख्य जिला मार्ग, 16 जिला मार्ग, 146 ग्रामीण सड़कें और 116 पीएमएजीएववाई की सड़कें बंद हैं। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के चलते सड़कों को खोलने के काम में दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed