{"_id":"646f5d96a9e0e32e270bd845","slug":"uttarakhand-accident-news-bus-full-of-passengers-overturned-on-road-near-kirti-nagar-2023-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: कीर्तिनगर के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: कीर्तिनगर के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार
Thu, 25 May 2023 06:51 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 25 May 2023 06:51 PM IST
सार
चोटिल 11 व्यक्तियों को 108 एंबुलेंस की सहायता से निकटतम श्रीनगर अस्पताल भिजवाया गया। वाहन में सवार सभी घायलों का उपचार किया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
सड़क पर पलटी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के श्रीनगर में गुरुवार को कीर्तिनगर के पास एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। सवारियां लेकर रुद्रप्रयाग से हरिद्वार जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि कोई भी यात्री गंभीर घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
Roorkee: लक्सर-पुरकाजी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खनन सामग्री से भरे डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, तीन की मौत
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बस संख्या UK 19 PA 2121 तीव्र मोड़ होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। शाम करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली की एक बस लक्षमोली (कीर्तिनगर) के पास सड़क किनारे गिर गई है। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कराया।
विज्ञापन
चोटिल 11 व्यक्तियों को 108 एंबुलेंस की सहायता से निकटतम श्रीनगर अस्पताल भिजवाया गया। ये सवारियां रुद्रप्रयाग से हरिद्वार की ओर जा रही थीं। वाहन में सवार सभी घायलों का उपचार किया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।