फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Tragic accident on Laksar-Purkaji road dumper crushed bike riders three died

Roorkee: लक्सर-पुरकाजी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खनन सामग्री से भरे डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, तीन की मौत

Wed, 24 May 2023 11:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 May 2023 11:19 PM IST
सार

Roorkee Accident News: बाइक सवार जैसे ही दाबकी के मोड़ के निकट पहुंचे तो इसी बीच लक्सर की ओर से आ रहे एक 22 टायर वाले खनन सामग्री से भरे टक्कर ने उनको सीधी टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Roorkee: Tragic accident on Laksar-Purkaji road dumper crushed bike riders three died
डंपर से कुचलकर मौत - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

लक्सर-पुरकाजी मार्ग पर खनन सामग्री से लदे एक ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। जिसमें तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला बिगड़ता देख तीनों के शवों को आनन-फानन कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की अस्पताल भेज दिया। घटना से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने लक्सर पुरकाजी हाईवे जाम कर दिया और वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पाकर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: मौत बुला रही थी... ठिठके फिर बढ़ाई कार और आ गिरा पेड़, सीसीटीवी में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बिजोपुरा गांव निवासी 25 वर्षीय अभिषेक, 35 वर्षीय सागर व रायसी निवासी 30 वर्षीय भूरा बाइक पर सवार होकर लक्सर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह जैसे ही दाबकी के मोड़ के निकट पहुंचे तो इसी बीच लक्सर की ओर से आ रहे एक 22 टायर वाले खनन सामग्री से भरे टक्कर ने उनको सीधी टक्कर मार दी। इस दौरान उनकी बाइक डंपर में फंस गई। कुचले जाने से तीनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों को घसीटते हुए 500 मीटर दूर तक ले गया डंपर

इसके बाद भी डंपर वाले ने अपने डंपर को नहीं रोका और तीनों को घसीटते हुए लगभग 500 मीटर दूर ले गया। जिसके बाद वह अपनी गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी कर उसकी चाबी निकाल कर मौके से भाग निकला। इस बीच निकट स्थित एक टायर फैक्टरी से अपनी ड्यूटी से वापस लौट रहे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी लक्सर कोतवाली पुलिस को दी।

मृतक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस प्रशासन पर अवैध वाहनों को न रोकने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। इस बीच पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज ठाकुर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी नीरज रावत व खानपुर थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह व पथरी थाना अध्यक्ष पवन डिमरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मामला शांत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed