फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Accident Latest News: Dumper Crushed Seven Year Old Boy Near Shamshan Ghat on Tanakpur Road

उत्तराखंड: हल्द्वानी में श्मशान घाट के पास दर्दनाक हादसा, गौला गेट के अंदर डंपर से कुचलकर सात साल के बच्चे की मौत

Mon, 04 Jan 2021 09:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 Jan 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Accident Latest News: Dumper Crushed Seven Year Old Boy Near Shamshan Ghat on Tanakpur Road
हल्द्वानी में बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के हल्द्वानी के जवाहरनगर मलिन बस्ती के सामने गौला नदी में सोमवार की सुबह एक डंपर ने सात साल के मासूम को रौंद दिया। बच्चे की मौत से गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल किया। उन्होंने डंपर पर पथराव किया और इसमें आग लगाने की कोशिश भी की।

विज्ञापन


पत्थरों से बचने के लिए पुलिसकर्मियों को भी दुबकना पड़ा। इस दौरान लोगों ने डंपर चालक को पकड़कर जमकर पीटा भी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बाराबंकी (यूपी) के दरियाबाद का मूल निवासी प्रमोद उर्फ किरन जवाहर नगर में परिवार के साथ रहता है। उसका सात साल का बेटा मिथुन उर्फ नितिनजय सोमवार की सुबह करीब दस बजे गौला नदी में गिल्ली-डंडा खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिल्ली छिटककर दूर गई तो मिथुन उसे लेने के लिए दौड़ पड़ा। इसी बीच, गौला नदी से उपखनिज लेकर आ रहे डंपर ने उसे रौंद दिया। साथी बच्चों के शोर मचाने पर बस्ती के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। मिथुन का क्षत-विक्षत शव टायर के नीचे पड़ा था।

चालक डंपर को छोड़कर भाग गया

हादसे के बाद डंपर चालक कुंवर पाल निवासी मबई जरैल शीशगढ़ (बरेली) डंपर को छोड़कर भाग गया। घटना के समय मिथुन का पिता कूड़ा बीनने और मां पूजा किसी के घर मजदूरी करने गई थी।

बस्ती के लोगों ने चालक को एक किमी दौड़ाकर स्टेडियम के पास पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। बाद में कोतवाली पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। लोगों का कहना था कि चालक नशे में था। इस बीच लोगों ने पथराव कर डंपर के शीशे तोड़ दिए। कुछ लोग आग लगाने भी जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। 

पुलिस ने चालक को डंपर लेकर थाने चलने के लिए कहा तो लोगों ने घेराव कर दिया। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस के समझाने पर ही लोग माने और चालक को भीड़ से निकाला। इस बीच भीड़ ने एक बार फिर डंपर पर पथराव शुरू कर दिया।

इससे से बचने के लिए पुलिस को छिपना पड़ा। चालक भी वन विभाग की चौकी के पास डंपर छोड़कर पुलिस चौकी में छिप गया। इसके बाद कोतवाली और बनभूलपुरा थाने से फोर्स बुला ली गई। पुलिस दूसरे चालक की मदद से डंपर को भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी ले गई। बस्ती के लोगों का आरोप था कि रेता, बजरी की चोरी करने के लिए यहां बुग्गी और डंपर चल रहे हैं। कोई अधिकारी जांच नहीं करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed