{"_id":"666e97f00dc8c39cc2004a90","slug":"uttarakhand-accident-in-srinagar-car-falls-into-ditch-four-including-two-children-feared-dead-2024-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: श्रीनगर में हादसा, खिर्सू मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो बच्चों समेत चार की माैत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: श्रीनगर में हादसा, खिर्सू मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो बच्चों समेत चार की माैत, तीन घायल
Sun, 16 Jun 2024 01:16 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:16 PM IST
सार
Uttarakhand Accident News: बताया जा रहा है कि वाहन में सात लोग थे, जिसमें से दो घायलों को निकाला गया है। वहीं, एक व्यक्ति सुरक्षित है। चार लोगों की माैत हो गई।
विज्ञापन
श्रीनगर में कार खाई में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के श्रीनगर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की माैत की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। वहीं, दो घायलों को एम्स रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Kotdwar Accident: कुल्हाड बैंड पर हादसा, खाई में गिरी बोलेरो, गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे दस लोग
विज्ञापन
एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि कार खिर्सू से कठुली गांव को जा रही थी। तभी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम माैक पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि वाहन में सात लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार, तीन घायलों को निकाला गया है। उनका इलाज चल रहा है। साक्षी नेगी और समीक्षा को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।
विज्ञापन
इनकी हुई मौत
- सृष्टि नेगी(18) पुत्री सुरेश नेगी , निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
- मनवर सिंह वाहन चालक निवासी चोपड़ा जनपद पौड़ी गढ़वाल।
- आरूषि(13) पुत्री अजय, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।
- सोम्या (09)पुत्री गणेश निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।
ये हुए घायल
- साक्षी नेगी(14) पुत्री सुरेश नेगी, निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
- समीक्षा(15) पुत्री विनोद राव, निवासी कठूली गांव जनपद पौड़ी गढ़वाल।
- सागर(11) उर्फ कान्हा पुत्र अजय, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।