{"_id":"666e8a38d688f86993062f68","slug":"pauri-accident-bolero-fell-into-ditch-at-kulhad-band-kotdwar-10-people-injured-going-to-ganga-snan-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar Accident: कुल्हाड बैंड पर हादसा, खाई में गिरी बोलेरो, गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे दस लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar Accident: कुल्हाड बैंड पर हादसा, खाई में गिरी बोलेरो, गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे दस लोग
Sun, 16 Jun 2024 12:39 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:39 PM IST
सार
Uttarakhand Accident News: सभी लोग हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दाैरान उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
खाई में गिरी बोलेरो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के पौड़ी जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बीरोंखाल ब्लॉक से हरिद्वार जा रही बोलेरो सतपुली में कुल्हाड बैंड के पास 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब छह बजे की है। घायल ग्राम कसानी से बोलेरो वाहन संख्या (UK 15TA 0713) से रवाना होकर हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। वाहन में अधिकतर महिलाएं शामिल थीं। तभी उनका वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही मौके पहुंची एसडीआरएफ और सतपुली थाना पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर खाई से सभी घायलों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
14 लोगों की मौत: लापरवाही...20 सीट में पास वाहन में बैठे थे 26 लोग, पहली बार आए थे उत्तराखंड, बन गया आखिरी सफर
विज्ञापन
सतपुली थाना प्रभारी दीपक तिवारी से मिली जानकारी के मुताबिक रात को इनके घर में पूजा थी। संभवतः रात में नींद पूरी नहीं होने के कारण चालक को नींद की झपकी आ गई होगी।
ये हुए घायल
1. कीर्ति रावत(26) पुत्री महिपाल सिंह, निवासी ग्राम कसानी, ब्लॉक बीरोंखाल, पौड़ी गढ़वाल।
2. भगवंती देवी (43) पत्नी जसपाल सिंह रावत।
3. रश्मि(24) पुत्री जसपाल सिंह रावत।
4. सरोजनी देवी(43) पत्नी दिगम्बर रावत।
5. अनीता देवी(40) पत्नी जगबीर सिंह।
6. सूरजपाल सिंह रावत( 46) पुत्र बख्तावर सिंह।
7. श्रीमती राधा देवी(75) पत्नी गोवर्धन सिंह।
8. संजय(20) पुत्र चंद्रपाल।
9. सूरज गुसाई(28) पुत्र राजेंद्र सिंह गुसाई।
10. कलावती देवी(65) पत्नी नंदन सिंह।