फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Accident in Kotdwar mechanics who were repairing a broken truck were hit by a dumper three died

Uttarakhand: कोटद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, खराब ट्रक को लोड कर रहे मजदूों को डंपर ने मारी टक्कर, तीन की मौत

Sat, 30 Mar 2024 08:32 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 30 Mar 2024 08:32 AM IST
सार

Uttarakhand Accident News: मैकेनिक सड़क पर ट्रक ठीक कर रहे थे, तभी डंपर ने तीनों को टक्कर मार दी और चालक वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Accident in Kotdwar mechanics who were repairing a broken truck were hit by a dumper three died
सड़क हादसा - फोटो : (सांकेतिक फोटो)

विस्तार

उत्तराखंड के कोटद्वार में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बीईएल रोड पर एक खराब ट्रक को खींचने के लिए लगे अन्य ट्रक पर अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। 108 के माध्यम से शवों को बेस अस्पताल पहुंचाया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को बीईएल रोड पर एक ट्रक खराब हो गया था। जिसे ले जाने के लिए शनिवार सुबह एक अन्य ट्रक पहुंचा था। तीन लोग ट्रक को क्रेन में लोड कर रहे थे। तभी तेज गति से आते हुए एक डंपर ने ट्रक पर टक्कर मार दी। इस दौरान तीनों लोग ट्रक और क्रेन के बीच में आ गए गए और उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


Baba Tarsem Singh: मैंने मारा बाबा तरसेम सिंह को...सोशल मीडिया में हत्या की जिम्मेदारी लेने की पोस्ट वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची दो 108 के चालक विजय प्रसाद, ब्रम्ह देव शर्मा और ईएनटी रविंद्र चौहान और शुभम ध्यानी ने मृतकों को बेस अस्पताल पहुंचाया। एसआई जयपाल सिंह ने बताया के हादसे में ट्रक मालिक सोहन सिंह उनके साथ आए अशोक और लखविंदर सिंह तीनों निवासी काशीपुर की मौके पर मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed