फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Baba Tarsem Singh: Post. taking. responsibility. murder. viral. social. media.

Baba Tarsem Singh: मैंने मारा बाबा तरसेम सिंह को...सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेने की पोस्ट वायरल

Sat, 30 Mar 2024 11:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 30 Mar 2024 11:06 AM IST
सार

नानकमत्ता के डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के बाद सोशल मीडिया में वायरल हो रही पोस्ट ने शुक्रवार को सनसनी फैला दी। इसमें नामजद आरोपी के नाम से बनी आईडी की ओर से बाबा तरसेम की हत्या की जिम्मेदारी ली गई। 

विज्ञापन
Baba Tarsem Singh: Post. taking. responsibility. murder. viral. social. media.
बाबा तरसेम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नानकमत्ता के डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के बाद सोशल मीडिया में वायरल हो रही पोस्ट ने शुक्रवार को सनसनी फैला दी। इसमें नामजद आरोपी के नाम से बनी आईडी की ओर से बाबा तरसेम की हत्या की जिम्मेदारी ली गई। पुलिस का कहना है कि जिस अकाउंट से पोस्ट हुआ है, उसकी सत्यता की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


बाबा तरसेम की बृहस्पतिवार को डेरे में घुसकर दो बाइक सवार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। वारदात के दूसरे दिन हत्याकांड में नामजद एक युवक के नाम से बने सोशल मीडिया अकाउंट से हुई पोस्ट ने सनसनी फैला दी। जानकारी के मुताबिक, गुरुद्वारा की सराय में ठहरे जिस व्यक्ति की आईडी मिली थी, उसी के नाम से सोशल मीडिया में पोस्ट की गई है। इसमें वह वह बाबा तरसेम की हत्या की जिम्मेदारी ले रहा है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Baba Tarsem Singh: आठ साल की उम्र में बाबा फौजा सिंह ने तरसेम को बनाया था डेरे का सेवादार, ऐसा था उनका बचपन
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया में जो पोस्ट वायरल हुआ है, वह हत्याकांड में नामजद एक आरोपी के नाम से बताई जा रही है। जिस अकाउंट से सोशल मीडिया में यह पोस्ट की गई, उसकी सत्यता जांच की जा रही है। इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। - अभिनव कुमार, डीजीपी, उत्तराखंड।

डेरे के पास देखे गए थे आरोपी
हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों हमलावर 19 मार्च से सराय के कमरा नंबर 23 में रह रहे थे। दोनों को कुछ दिन पहले डेरा कार सेवा के पास घूमते हुए भी देखा गया था। इधर, शुक्रवार को एसआईटी समेत पुलिस की 10 टीमों ने हत्याकांड में नामजद हमलावर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पंजाब, यूपी समेत विभिन्न राज्यों में दबिश दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed