फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand aam aadmi party thousands of workers resignation

उत्तराखंड में आप को लगा झटका, प्रदेश अध्यक्ष के साथ कई ने छोड़ी पार्टी

Mon, 18 Jul 2016 08:04 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 18 Jul 2016 08:04 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand aam aadmi party thousands of workers resignation
अरविंद केजरीवाल - फोटो : file photo

आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड में बड़ा झटका लगा है। प्रदेशाध्यक्ष अनूप नौटियाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पद से त्यागपत्र दे दिया है। इससे पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


अनूप नौटियाल ने बताया कि पार्टी प्रभारी विवेक यादव की कार्यशैली और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के दबाने को लेकर उत्तराखंड के आप कार्यकर्ता मुखर हुए हैं।
विज्ञापन


इस बात की भी आशंका है कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी छोड़ देंगे। नौटियाल व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी विवेक यादव पर गंभीर आरोप जड़े हैं। हालांकि नौटियाल ने साफ किया है कि वह पार्टी से जुड़े हैं और अरविंद केजरीवाल, आशुतोष जैसे नेताओं का आदर करते हैं। इनसे बातचीत के बाद ही वह आगे का फैसला करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

uttarakhand aam aadmi party thousands of workers resignation
अनूप नौटियाल - फोटो : file photo

रविवार को प्रदेश भर से आप कार्यकर्ता वसंत विहार स्थित अनूप नौटियाल के निवास पर पहुंचे और उन्होंने प्रदेश प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता पार्टी की दिशाहीनता, तानाशाहीपूर्ण रवैये, प्रदेश प्रभारी के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर बोले।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे कई सालों से पार्टी के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। लेकिन पार्टी के प्रदेश प्रभारी का रवैया पूरी तरह से दिशाहीन और कार्यकर्ताओं का उपेक्षा करने वाला है।

इनका आरोप था कि प्रदेश प्रभारी विवेक यादव प्रदेश में संगठन को तबाह करने पर तुले हैं। बागेश्वर से आईं पूजा मेहरा, रमेश कृषक, नैनीताल से नवीन जोशी, हल्द्वानी से गिरीश मलकानी हल्द्वानी, विकास नगर ने मनोज चौधरी ने भी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पार्टी के कोषाध्यक्ष व यहां पर संस्थापक सदस्य रणवीर चौधरी ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भी प्रदेश प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कमल देवराड़ी, भास्कर चुग, ओंकार भाटिया समेत सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश प्रभारी पर गंभीर आरोप जड़े हैं। दूसरी तरफ, मीडिया प्रभारी सरोज पांडे ने बताया कि मुझे इस तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

कार्यकारिणी बैठक के फैसले से उपजा असंतोष

uttarakhand aam aadmi party thousands of workers resignation
आम आदमी पार्टी

शनिवार को हरिद्वार में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अनूप नौटियाल पर गंभीर हमले किए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि बिना अनुमति के वह प्रेस वार्ता नहीं करेंगे। इसके साथ ही आंदोलन की रूपरेखा भी केंद्रीय स्तर पर ही बनेगी।

कोई कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष अपनी तरफ से नहीं कर पाएंगे। इससे यह साफ हो गया कि अनूप नौटियाल व उनके साथियों के पर कुतरने की तैयारी हो गई है। इस संदेश को समझ कर नौटियाल व उनके साथियों ने पद से इस्तीफा दे दिया। 

प्रदेश प्रभारी विवेक यादव पार्टी को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। नीतिगत व संगठनात्मक स्तर पर उनकी कार्यशैली असहनीय हो चली थी। वे संगठन को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन को भी कुंद कर रहे हैं। मेरे पास कई राज हैं। इससे हमारी छवि खराब हो रही है। मैंने सिद्धांतों की राजनीति की है। मैं शुरु से ही पार्टी को ताकतवर बनाने के लिए काम करता रहा हूं। पूरी तरह से समय पार्टी को समय दिया। लेकिन अब प्रभारी बड़ा षडय़ंत्र रच रहे हैं। मैं उस साजिश को जान चुका हूं। शनिवार को हरिद्वार कार्यकारिणी का फैसला तानाशाहीपूर्ण है। मैं पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं पार्टी में बना हुआ हूं। मैं केंद्रीय नेतृत्व पर भरोसा रखता हूं। मुजे विश्वास है कि केंद्रीय नेतृत्व न्याय करेगा। 
- अनूप नौटियाल, आप नेता 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed