फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 930 km of power lines in the capital will be made underground in the new year Dehradun News

Uttarakhand: राजधानी की 930 किमी बिजली लाइन नए साल में की जाएगी भूमिगत, यूपीसीएल ने तेजी से शुरू किया काम

Mon, 23 Dec 2024 01:18 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 23 Dec 2024 01:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एडीबी की योजना से बिजली लाइन को भूमिगत करने का काम तेजी से किया जा रहा है। योजना के तहत देहरादून शहर में 33 केवी की 92 किमी, 11 केवी की 230 किमी और एलटी की करीब 608 किमी लाइनों को भूमिगत किया जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand 930 km of power lines in the capital will be made underground in the new year Dehradun News
electricity - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल में राजधानी की 930 किमी बिजली लाइन भूमिगत कर दी जाएगी। इसके लिए यूपीसीएल ने तीन लॉट में काम बांटकर तेजी से शुरू कर दिया है। एडीबी की परियोजना के तहत यह काम किया जा रहा है।

विज्ञापन

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एडीबी की योजना से बिजली लाइन को भूमिगत करने का काम तेजी से किया जा रहा है। योजना के तहत देहरादून शहर में 33 केवी की 92 किमी, 11 केवी की 230 किमी और एलटी की करीब 608 किमी लाइनों को भूमिगत किया जा रहा है।

विज्ञापन

इस पूरे काम को तीन लॉट में बांटा गया है। सभी लॉटों के क्षेत्रीय दलों ने सर्वे एवं संयुक्त सर्वे के कार्य पूरे कर लिए हैं। रोड कटिंग की अनुमति लेकर बिजली लाइनों को भूमिगत करने का काम चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। मुख्य मार्गों में आपातकालीन स्थानों जैसे कोरोनेशन अस्पताल, दून अस्पताल, महंत इंदिरेश अस्पताल, आईएमए ब्लड बैंक और कैलाश अस्पताल आदि के पास भी भूमिगत करने का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं लॉट

लॉट 1 : दिलाराम चौक से मसूरी डायवर्जन, सर्वे चौक से सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, दर्शनलाल चौक से प्रिंस चौक और दून अस्पताल, किशननगर चौक से रमाडा होटल, अतुल माहेश्वरी चौक से फाउंटेन चौक से रिस्पना पुल, अतुल माहेश्वरी चौक से धर्मपुर से रिस्पना पुल आदि।

लॉट 2 : रमाडा होटल से बल्लूपुर चौक, बल्लूपुर चौक से ट्रांसपोर्ट नगर चौक, लक्खीबाग से ग्राफिक एरा चौक, कमला पैलेस से निरंजनपुर चौक, शिमला बाईपास से सेंट ज्यूड चौक आदि।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand Nikay Chunav: निकायों की आपत्तियों का निपटारा, इस सप्ताह प्रदेश में लागू हो सकती है आचार संहिता

लॉट 3 : विधानसभा क्षेत्र से रिस्पना पुल से मोहकमपुर फ्लाईओवर, लाडपुर से छह नंबर पुलिया से जोगीवाला, फाउंटेन चौक से छह नंबर पुलिया से डोभाल चौक, डील से लाडपुर, मयूर विहार से आईटी पार्क, आईटी पार्क से कृषाली चौक आदि।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed