{"_id":"3e783be5f6ce0f4a0b80558716e71a3c","slug":"uttarakhand-9-player-in-the-country-s-top-15-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के 9 खिलाड़ी देश के टॉप-15 खिलाड़ियों में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के 9 खिलाड़ी देश के टॉप-15 खिलाड़ियों में शामिल
अंशुल डांगी
Updated Mon, 22 Jul 2013 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैडमिंटन में अब उत्तराखंड के खिलाड़ियों का रुतबा बढ़ता जा रहा है। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर राज्य के करीब 9 खिलाड़ियों ने देश के टॉप-15 खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
अंडर-13 बालक वर्ग में लक्ष्य सेन सिंगल और डबल्स में नंबर एक हैं, तो बालिका वर्ग में हिमांशी रावत नंबर दो पर मौजूद है। हिमांशी को ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में पहली वरीयता दी गई है।
विज्ञापन
पांच बालक और चार बालिकाएं शामिल
बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ताजा रैंकिंग के आधार पर राज्य के पांच बालक और चार बालिकाएं खिलाड़ी टॉप-15 में शामिल हैं। अंडर-13 बालक वर्ग में लक्ष्य सेन, चयनित जोशी और ध्रुव रावत शामिल हैं, तो बालिका वर्ग में हिमांशी रावत और उन्नति बिष्ट।
विज्ञापन
इसी तरह अंडर-15 बालक वर्ग में लक्ष्य सेन, वैभव चौहान और बालिका वर्ग में अक्षिता भंडारी, हिमांशी एवं उन्नति हैं। अंडर-17 के बालक वर्ग में चिराग सेन और बालिका वर्ग में कुहू गर्ग टॉप-10 में शामिल हैं। अंडर-19 में कुहू गर्ग टॉप-10 में, जबकि मिक्स डबल्स में कुहू एवं चिराग की जोशी 8वें स्थान पर है।
टॉप-15 में शामिल खिलाड़ी
बालक वर्ग अंडर-13
नाम - सिंगल - डबल्स
लक्ष्य सेन - 1 - 1
चयनित जोशी - 12 - 10
ध्रुव रावत - 15 - 10
अंडर-15
नाम - सिंगल - डबल्स
लक्ष्य सेन - 5 - 9
वैभव चौहान - 14 - 6
अंडर-17
नाम - सिंगल - डबल्स
चिराग सेन - 5 - 2
अंडर-19 मिक्स डबल्स
चिराग सेन और कुहू गर्ग- नंबर 8
बालिका वर्ग अंडर-13
नाम - सिंगल - डबल्स
हिमांशी रावत - 2 - 2
उन्नति बिष्ट - 12 - 2
अंडर-15
नाम - सिंगल - डबल्स
अक्षिता भंडारी - 3 - 2
हिमांशी रावत - 15 - 2
उन्नति बिष्ट - - - 2
अंडर-17
नाम - सिंगल - डबल्स
कुहू गर्ग - 8 - 3
अंडर-19
नाम - सिंगल - डबल्स
कुहू गर्ग - 8 - 10
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें