फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 86000 children of 4500 Balvatika will also get mid day meal

Uttarakhand: 4500 बाल वाटिकाओं के 86000 बच्चों को भी मिलेगा मिड डे मील, केंद्र को भेजा प्रस्ताव

Thu, 23 Feb 2023 10:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Feb 2023 10:20 PM IST
सार

पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना की राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति की 20वीं बैठक में बताया गया कि योजना के तहत प्रदेश की 4500 बाल वाटिकाओं के 86 हजार बच्चों को मिड डे मील मिलेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand 86000 children of 4500 Balvatika will also get mid day meal
बैठक लेते मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति के तहत सरकारी प्राथमिक स्कूल परिसर में चलने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों को बालवाटिका के रूप में शुरू किए जाने के बाद अब इनमें पढ़ने वाले बच्चाें को मिड डे देने की तैयारी है। पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना की राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति की 20वीं बैठक में बताया गया कि इसके लिए 286 करोड़ का प्लान तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा गया।

विज्ञापन


मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि योजना के तहत प्रदेश की 4500 बाल वाटिकाओं के 86 हजार बच्चों को मिड डे मील मिलेगा। मंजूरी मिलने के बाद यह योजना अप्रैल से शुरू कर दी जाएगी। बैठक में मुख्य सचिव ने 162 स्कूलों के सोशल ऑडिट की जानकारी लेते हुए इसकी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उत्तराखंड: GST चोरी पर पहली बार राज्य कर विभाग ने ब्यूटी पार्लरों में मारा छापा, तीन शहरों में हुई कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, स्कूली बच्चों को शिक्षा के साथ पोषण भी मिल सके, इसके लिए योजना के सोशल ऑडिट के दौरान स्थानीय लोगों और अभिभावकों से भी फीडबैक लिया जाए। बैठक में मुख्य सचिव ने स्कूलों के किचन और खाने के बर्तन-थालियों आदि आवश्यक वस्तुओं के लिए दो करोड़ का कॉर्पस फंड बनाने के निर्देश दिए। कहा, स्कूलों में किचन एवं स्टोर आदि की मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। जो भवन अधिक क्षतिग्रस्त हैं, उनकी प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत की जाए। बैठक में विधायक सहदेव पुंडीर, सचिव रविनाथ रमन, आर राजेश कुमार, महानिदेशक बंशीधर तिवारी, अपर सचिव रणवीर सिंह, डॉ.मुकुल सती, पीके बिष्ट आदि मौजूद रहे।

श्रीनगर में केंद्रीयकृत किचन को मंजूरी
बैठक में पीएम पोषण योजना के तहत श्रीनगर में केंद्रीयकृत किचन के निर्माण को मंजूरी दी गई। बताया गया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के तहत 2003-04 में मिले 60 लाख किचन की मरम्मत में खर्च किए जाएंगे।

बच्चों को झंगोरे की खीर मिलेगी
सरकारी प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को पीएम पोषण में मिलेट्स को शामिल कर झंगोरे की खीर दी जाएगी। शुरूआत में खीर केंद्रीयकृत किचन के दायरे में आने वाले स्कूलों के बच्चों को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed