फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 8 IAS and five PCS Officers transfer today

उत्तराखंड: आठ आईएएस और पांच पीसीएस अफसरों का तबादला, तीन जिलों के डीएम बदले

Thu, 30 Jul 2020 09:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Jul 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand 8 IAS and five PCS Officers transfer today
- फोटो : फाइल फोटो

कोविड -19 के दौर में बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार ने यूएस नगर, बागेश्वर और उत्तरकाशी के डीएम के साथ पांच और आईएएस के तबादले कर दिए। इसके साथ ही पांच पीसीएस अफसरों का तबादला भी किया है।

विज्ञापन


कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक डा.नीरज खैरवाल से ऊधमसिंह नगर के डीएम पद के साथ ही तराई बीज विकास निगम के एमडी के पद से हटा दिया गया है। उन्हें सीएम का अपर सचिव व ऊर्जा और यूपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन


कुछ समय पहले ही किच्छा विधायक राजेश शुक्ला को लेकर खैरवाल विवाद में आए थे। आईएएस रंजना को ऊधमसिंह नगर का डीएम बनाया गया है। नैनीताल के सीडीओ पद पर तैनात विनीत कुमार को बागेश्वर डीएम की कुुर्सी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह डीएम उत्तरकाशी आशीष कुमार चौहान को हटा कर ऊधमसिंह नगर के सीडीओ पद पर तैनात मयूर दीक्षित को उत्तरकाशी का नया डीएम बनाया गया है। वहीं आशीष कुमार को नागरिक उड्डयन विभाग में अपर सचिव और यूकाडा के सीईओ का दायित्व सौंपा गया है।

अपर सचिव सोनिका से नागरिक उड्डयन और यूकाडा के सीईओ का दायित्व हटाया गया है। आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी को नैनीताल का सीडीओ, हिमांशु खुराना को सीडीओ ऊधमसिंह नगरेे बनाया गया है। 


इन पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले
आशीष ममगांई पौड़ी के सीडीओ बनाए गए हैं। नरेश चंद्र दुर्गापाल को एसडीएम ऊधमसिंह नगर, कुश्म चौहान को देहरादून का सिटी मजिस्ट्रेट, सुंदर लाल सेमवाल को जिला विकास प्राधिकरण टिहरी का सचिव और अभय प्रताप सिंह को पिथौरागढ़ का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed