फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: 6500 home guard get new year gift, 18 thousand duty allowance

उत्तराखंडः 6500 होमगार्ड्स को मिला नए साल का तोहफा, 18 हजार हुआ ड्यूटी भत्ता

Wed, 25 Dec 2019 10:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 25 Dec 2019 10:38 AM IST
सार

  • एरियर का भुगतान अगले दो साल में चार किस्तों में होगा

विज्ञापन
Uttarakhand: 6500 home guard get new year gift, 18 thousand duty allowance
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश सरकार में सेवारत 6500 होमगार्ड्स को पुलिस कांस्टेबल के न्यूनतम वेतन के समान डयूटी भत्ता देने का आदेश जारी कर दिया हैं। डयूटी भत्ता 25 अप्रैल 2017 से लागू होगा। इस अवधि का एरियर भुगतान सरकार अगले दो वर्षो के दौरान चार किस्तों में करेगी। एरियर पर 60 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है।

विज्ञापन


सचिव गृह नितेश कुमार झा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने प्रदेश के कमांडेंट जनरल होमगार्ड्स को आदेश पर कार्रवाई करने को कहा है। पिछले दिनों प्रदेश मंत्रिमंडल ने गृह विभाग के इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी। प्रस्ताव के तहत होमगार्ड स्वयंसेवकों को 600 रुपये प्रतिदिन ड्यूटी भत्ता दिए जाने के एवज में करीब 24 करोड़ रुपये सालाना खर्च का अनुमान लगाया गया था।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने होमगार्ड्स का न्यूनतम वेतन पुलिस कांस्टेबल के समान करने के आदेश दिए थे। उत्तर प्रदेश, हिमाचल समेत देश के कई प्रदेशों में होमगार्ड्स के मानदेय में बढ़ोतरी कर दी थी, लेकिन उत्तराखंड सरकार में इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही थी। वर्तमान में होमगार्ड को 450 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से डयूटी भत्ता मिल रहा है। इस हिसाब से प्रत्येक कार्यदिवस पर कार्य करने के एवज में 13500 रुपये प्रति माह भुगतान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी के निर्धारण पर अलग से बनेगी कार्ययोजना

होमगार्ड्स की डयूटी लगाए जाने पर अलग से कार्ययोजना तैयार होगी। इसमें कानून व्यवस्था, निर्वाचन, दैवीय आपदा, यात्रा सीजन, आकस्मिक सेवाएं आदि को ध्यान में रखकर ड्यूटी का निर्धारण किया जाएगा। कार्ययोजना पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री लेंगे। उनका अनुमोदन प्राप्त होने के बाद ड्यूटी का निर्धारण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed