फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand 600 lt teacher will get promoted

600 एलटी शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता साफ, शिक्षा मंत्री ने दिए आदेश

Mon, 13 Aug 2018 08:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 13 Aug 2018 08:54 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand 600 lt teacher will get promoted
प्रमोशन - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में विज्ञान विषय के रेग्युलर डिग्री वाले 600 एलटी शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने विभागीय अधिकारियों को पदोन्नति आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। अन्य विषयों की पहले पदोन्नति हो चुकी है। दूरस्थ शिक्षा की पीजी डिग्री वाले शिक्षकों की पदोन्नति पर फैसला कोर्ट के आदेश पर किया जाएगा। 

विज्ञापन


कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के शिक्षक लंबे समय से पदोन्नति देने की मांग कर रहे थे। शिक्षा निदेशालय में अनशन और तालाबंदी के दौरान शिक्षकों की 18 सूत्री मांगों में पदोन्नति की यह मांग भी शामिल थी। करीब 800 शिक्षकों की पदोन्नति पहले हो चुकी है।
विज्ञापन


तब भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भूगोल में दूरस्थ शिक्षा से पीजी डिग्री वाले कई शिक्षक कोर्ट चले गए थे। जिसके कारण यह प्रक्रिया अधर में लटक गई। शिक्षा मंत्री ने कोर्ट गए शिक्षकों को छोड़कर अन्य को पदोन्नति का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। अगले कुछ दिनों में इनके पदोन्नति आदेश जारी हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना काउंसिलिंग होगी पदोन्नति
विज्ञान विषय के शिक्षकों की पदोन्नति बिना काउंसिलिंग के होगी। राज्य में लागू तबादला एक्ट में काउंसिलिंग की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। इससे पहले जो शिक्षकों की पदोन्नतियां हुई, वह काउंसिलिंग के माध्यम से हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed