फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 50 percent subsidy will be given every month in sugar and salt Proposal will come in cabinet

Uttarakhand: राशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अब हर महीने चीनी और नमक में मिलेगी 50 प्रतिशत की सब्सिडी

Wed, 12 Apr 2023 10:57 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 12 Apr 2023 10:57 AM IST
सार

विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में खाद्य मंत्री ने अधिकारियों को हर महीने दो किलो चीनी और एक किलो नमक पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी देने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Uttarakhand 50 percent subsidy will be given every month in sugar and salt Proposal will come in cabinet
चीनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने कहा, सरकार राज्य के 13 लाख से अधिक राशनकार्ड धारकों को हर महीने दो किलो चीनी और एक किलो नमक पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी देगी। इसमें एक लाख 80 हजार अंत्योदय और 11.50 लाख प्राथमिक घरेलू राशन कार्ड धारक शामिल हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा अन्य राशन कार्ड धारकों को भी इतनी ही मात्रा में सरकारी राशन की दुकानों से हर महीने चीनी और नमक दिया जाएगा। इसके लिए आगामी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में खाद्य मंत्री ने अधिकारियों को इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रतिकार्ड एक प्रतिशत का लाभांश दिया जाएगा
मंत्री ने कहा राज्य के सभी 23 लाख राशनकार्ड धारकों को सरकारी राशन की दुकानों से दो किलो चीनी और एक किलो नमक देगी। इसके लिए राशन डीलरों को प्रतिकार्ड एक प्रतिशत का लाभांश दिया जाएगा। अधिकारियों को लाभांश के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा सरकार राज्य के अंत्योदय परिवारों को मुफ्त तीन गैस रिफिल सिलिंडर दे रही है। एक लाख 76 परिवार इससे जुड़े हैं। एक लाख 36 हजार परिवार मुफ्त गैस रिफिल का लाभ उठा रहे हैं, लेकिन कुछ परिवारों ने मुफ्त गैस रिफिल सिलिंडर नहीं लिए। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि राज्य भर में इसका सर्वे कर हर जिले से इस संबंध में रिपोर्ट दी जाए।

पात्र लोगों के खाते में सीधे धनराशि देने पर विचार

मंत्री ने कहा कुछ लोग मुफ्त गैस रिफिल नहीं ले रहे हैं, इसकी एक वजह यह हो सकती है कि इसके लिए संबंधित से पहले कुछ धनराशि ली जाती है, हालांकि यह धनराशि बाद में लौटा दी जाती है। मंत्री ने कहा गैस कंपनियों और विभाग से इसका परीक्षण करने के लिए कहा गया है। इस पर भी विचार किया जा रहा है कि इसके लिए पात्र लोगों के खाते में सीधे धनराशि दे दी जाए। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: शादी में शामिल होने दिल्ली से गांव आए थे दो युवक, जंगल की आग बुझाने में झुलसे, दोनों की हुई मौत

राज्य के सभी 23 लाख राशन कार्ड धारकों को सरकारी राशन की दुकानों से हर महीने चीनी और नमक मिल सके, इसके लिए सरकार की ओर से पहले ही बजट की व्यवस्था कर ली गई है। अब कैबिनेट में यह प्रस्ताव आएगा। - रेखा आर्य, कैबिनेट मंत्री खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed