फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 38th National Games One month left no information about the players yet

Uttarakhand News: 28 जनवरी से शुरू होंगे 38वें राष्ट्रीय खेल, एक महीना बचा, खिलाड़ियों का अभी नहीं पता

Mon, 23 Dec 2024 01:41 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 23 Dec 2024 01:41 PM IST
सार

खिलाड़ियों की सूची अब तक जारी न होने की एक वजह यह है कि 34 खेलों में से कुछ में राज्य के खिलाड़ियों को मौका न देकर राज्य के बाहर के खिलाड़ियों को उतारे जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
Uttarakhand 38th National Games One month left no information about the players yet
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल आगामी 28 जनवरी से शुरू होंगे, लेकिन 34 खेलों में प्रतिभाग के लिए मेजबान राज्य के खिलाड़ियों की सूची अब तक तैयार नहीं है। यह हाल तब है, जब राज्य को राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में श्रेष्ठ पांच राज्यों में शामिल करने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए वार्षिक परीक्षा की तरह हैं। इन खेलों में राज्य के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करें और खेलों का सफल आयोजन हो इसके लिए विभाग में पिछले कुछ समय से खूब बैठकें चल रही हैं।

विज्ञापन


इन बैठकों के फलाफल का पता नहीं लेकिन लेकिन 34 में से किसी भी खेल के खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी नहीं की गई। उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष व पूर्व विधायक महेश नेगी का कहना है कि इन दिनों खिलाड़ियों के कैंप चल रहे हैं। पांच से 10 जनवरी के बीच फाइनल ट्रायल होगा। उसमें खिलाड़ियों का चयन कर सूची तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Ramnagar: शातिर बाघ...पहले हाथी को झुंड से अलग किया, फिर जंगल में चार दिन तक भूखा-प्यासा दौड़ाया; ऐसे ले ली जान

बाहर के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने की तैयारी
अर्जुन अवार्डी सुरेंद्र सिंह कनवासी के मुताबिक, खिलाड़ियों की सूची अब तक जारी न होने की एक वजह यह है कि 34 खेलों में से कुछ में राज्य के खिलाड़ियों को मौका न देकर राज्य के बाहर के खिलाड़ियों को उतारे जाने की तैयारी है। बाहर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य की ओर से शामिल कर विभाग चाहता है कि अधिक से अधिक पदक जीते जा सकें। उनका कहना है कि खेल मंत्री रेखा आर्या के सामने इस मामले को उठा चुका हूं। 

राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में उत्तराखंड

वर्ष स्थान  पदक रैंकिंग
2023 गोवा 24 25वीं
2022 गुजरात 18 26वीं
2015 केरल 19 23वीं
2011 रांची 13 19वीं
2002 हैदराबाद 10 13वीं
2001 पंजाब 02 25वीं
     

नोट -2011, 2007 व 2002 में क्रमश: चार, चार व पांच स्वर्ण पदक मिले।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed